आपको हाल ही में आई अजय देवगन की फिल्म रेड तो याद होगी। जिसमें आयकर विभाग नें एक नेता के घर छापेमारी की और छापेमारी के दौरान कहां कहां से नोट, गहने और जेवरात बरामद हुए सब देख कर हैरान रह गए। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद भी किया। ये तो फिल्मी कहानी थी लेकिन ग्रेटर नोएडा में पिछले चार दिनों से रविंद्र तोंगड़ के घर आयकर विभाग ने छापेमारी के दौरान ऐसी जगहों से करोड़ों रुपये, जेवरात और दस्तावेज बरामद किए आपके होश उड़ जाएंगे।