2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गठबंधन पर बोले जयंत चौधरी, ये पार्टी निभाएगी लोकसभा चुनाव में मुख्य भूमिका

कैराना व नूरपुर की जीत के बाद रालोद मनाएगी जश्न, अभी तारीख तय नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 7 Jun 2018, 2:29 PM IST

नोएडा। कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद राष्ट्रीय लोक दल (रालाेद) के नेता बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इस जीत के बाद अब उनकी निगाह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। साथ ही रालोद उपाध्यक्ष गठबंधन की भी उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, रालोद कैराना में जीत का जश्न मनाएंगी। इसमें कई बड़े दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें-भाजपा के इन दिग्गजों ने मिशन 2019 को लेकर बनाई यह रणनीति, किया जीत का दावा

हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं की गई है। उधर, रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का कहना है कि रालोद दूसरे दलों से गठबंधन बनाने और निभाने के मामले में कांग्रेस-भाजपा के मुकाबले कहीं बेहतर पार्टी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। कैराना लोकसभा उपचुनाव में मिली कामयाबी के बाद खुश नजर आए जयंत ने कहा कि यह जीत अगले साल होने वाले लोकसभा आम चुनाव के लिए गठबंधन बनाने में ग्लू की तरह काम करेगी।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस जिले में एसएसपी ने लिया ये बड़ा एक्शन तो दिन निकलते ही दौड़ते नजर आए थानेदार

गौरतलब है कि 31 मई को आए कैराना और नूरपुर उपचुनाव के नतीजों से विपक्षी दलों की बांछें खिली हुई हैं तो वहीं भाजपा भी फिर से मिशन 2019 की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसको लेकर बुधवार को ही पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित पश्चिमी यूपी के सभी सांसदों, विधायकों व मेयरों की बैठक हुई, जिसमें कैराना व नूरपुर सीट पर पार्टी की हार को लेकर भी मंथन किया गया।

यह भी देखें-वायरल वीडियो पर मुकदमा दर्ज

बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों को पसंद कर रही है। उपचुनाव में हार अलग मुद्दा है। पिछले चुनाव के मुकाबले जनता ने उपचुनाव में ज्यादा वोट दिया। हम 2019 का चुनाव फिर से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में थोड़ी कठिनाई थी।