26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेवर एयरपोर्ट से लोगों को रैपिड रेल और स्पीड ट्रेन से मिलेगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी

एयरपोर्ट तक लोगों को डायरेक्ट कनेक्टिविटी देने के लिए 4 रूट पर विचार हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 7 Apr 2018, 1:45 PM IST

rapid train

ग्रेटर नोएडा। जेवर एयरपोर्ट बनने से न केवल दिल्ली-एनसीआर के शहरों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा बल्कि कई राज्य के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। वहीं इन सभी शहरों व राज्यों को जेवर एयरपोर्ट से डायरेक्ट कनेक्टिविटी देने के लिए रैपिड रेल और हाई स्पीड मेट्रो चलाने पर विचार किया जा रहा है।

इसके लिए शुक्रवार को यमुना प्राधिकऱण में एक बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में जेवर एयरपोर्ट के लिए चलाई जाने वाली रैपिड रेल और हाई स्पीड मेट्रो के 4 रूट की स्टडी व फिजिबिलिटी रिपोर्ट को 6 महीने में तैयार करने पर सहमति बनी। जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और राजस्थान के लोगों को एयरपोर्ट से डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : अब रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के टायर होंगे पंक्चर

इन शहरों के लिए होगा पहला रूट

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट से दिल्ली के सराय कालेखां को रैपिड रेल से जोड़ा जाएगा। इसके तहत सराय कालेखां से अलवर, सोनीपत, पानीपत और मेरठ के लिए रैपिड रेल नेटवर्क पर पहले से काम चल रहा है। रैपिड रेल के जरिए जेवर एयरपोर्ट से यात्री इन शहरों तक जा सकेंगे।

पत्रिका टीवी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश बुलेटिन देखने के लिए क्लिक करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ेगा दूसरा रूट

बैठक में बनी सहमती के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जेवर एयरपोर्ट के लिए रैपिड रेल चलाने की तैयारी पर भी बात हुई। इस रूट पर 180 किमी प्रति घंटा की स्पीड से रैपिड रेल चलाई जाएगी। इस रूट पर बीच में कहीं भी ठहराव नहीं होगा।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे चलेगी रैपिड रेल

तीसरे रूट में जेवर एयरपोर्ट से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट व आसपास के शहरों को जोड़ने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे-किनारे रैपिड रेल नेटवर्क बनाने की भी योजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : स्टेप बाई स्टेप स्कूल में बच्चों के साथ टीचर्स भी हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

पालम एयरपोर्ट के लिए चलेगी मेट्रो

अधिकारियों के मुताबिक बैठक में जेवर एयरपोर्ट से 2 मेट्रो रूट के संचालन पर भी चर्चा हुई। इसमें एक मेट्रो जेवर एयरपोर्ट से परी चौक तक और दूसरी जेवर एयरपोर्ट से यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे होते हुए सीधे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट तक चलाई जाएगी।