26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के काफिले से ज्‍यादा गाड़ि‍यां हैं इस भाजपा सांसद के पास, कार की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

अमरोहा के भाजपा सांसद Kanwar Singh Tanwar के पास हैं करोड़ों की Cars
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 17 Nov 2018, 1:06 PM IST

Kanwar Singh Tanwar Cars

सीएम योगी के काफिले से ज्‍यादा गाड़ि‍यां हैं इस भाजपा सांसद के पास, कार की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

नोएडा। देश के अमीर सांसदों की बात की जाए तो अमरोहा के भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर का नाम भी इस लिस्‍ट में आता है। कंवर सिंह तंवर 2014 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा से पहली बार सांसद बने थे। चुनाव के दौरान दिए गए ब्‍यौरे के अनुसार, उनकी संपत्ति कुल 178 करोड़ रुपये की थी। पांचवीं पास सांसद के बेटे की शादी वर्ष 2011 में हुई थी, जो काफी चर्चा में रही थी। बताया गया कि उस शादी में 250 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। उसमें लड़की वालों की तरफ से गिफ्ट में करीब 33 करोड़ रुपये का हेलीकाॅप्‍टर गिफ्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें:इस भाजपा सांसद के बेटे की शादी में खर्च हुए थे 250 करोड़ रुपये, गिफ्ट में मिला था 33 करोड़ का हेलीकॉप्‍टर

यह है सबसे महंगी गा‍ड़ि‍यां

अगर बात उनके पास मौजूद गाड़ि‍यों की करें तो भाजपा सांसद के पास कुल 14 गाड़ि‍यां हैं। जबक‍ि उनके बेटे ललित के पास इससे अलग वाहन हैं। इतनी गाड़ि‍यां तो उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के काफिले में भी नहीं होंगी। पिछले लोकसभा चुनाव में दिए ब्‍यौरे के मुताबिक, भाजपा सांसद के गैराज में 14 गाड़ियां हैं। उनके पास करीब 5 करोड़ रुपये की गाड़ि‍यां हैं। इनमें सबसे महंगी कार रॉल्‍स रॉयस है। इसकी कीमत करीब 2.25 करोड़ रुपए है। एक खास बात और है, वह यह कि ज्‍यादातर वाहनों के नंबर के आखिरी दो डिजिट 48 है, लेकिन सभी 14 वाहनों के नंबर की आखिरी डिजिट 8 है। बताया जाता है क‍ि 8 अंक भाजपा सांसद का पसंदीदा नंबर है।

यह भी पढ़ें: 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे यह नेता, पत्‍नी भाग गई पहले पति के साथ, अब कहीं के नहीं रहे

IMAGE CREDIT: kanwar singh tanwar ar Cars

Kanwar Singh Tanwar Cars और उनकी कीमत

1. रॉल्‍स रॉयस- 2.25 करोड़ रुपये

2. लैंड क्रूस- 76.84 लाख रुपये

3. बीएमडब्‍ल्‍यू- 29.04 लाख रुपये

4. ट्रैक्‍टर- 3.25 लाख रुपये

5. मर्सिडीज बेंज- 8.81 लाख रुपये

6. टाटा सफारी- 8.66 लाख रुपये

7. फॉर्च्‍यूनर- 12.63 लाख रुपये

8. जिप्‍सी- 1.66 लाख

9. इंडीवर- 9.46 लाख रुपये

10. माेबाइल वैन- 65.66 लाख रुपये

11. मर्सिडीज एसएलके- 10.98 लाख रुपये

12. प्रैडो- 23.88 लाख रुपये

13. टेंपाे ट्रैवलर- 9.08 लाख रुपये

14. वैन- 3.23 लाख

यह भी पढ़ें: Special- पांचवीं पास इस भाजपा सांसद के पास है 178 करोड़ रुपये की संपत्ति