scriptSpecial- पांचवीं पास इस भाजपा सांसद के पास है 178 करोड़ रुपये की संपत्ति | Amroha BJP MP Kanwar Singh Tanwar biography in hindi | Patrika News

Special- पांचवीं पास इस भाजपा सांसद के पास है 178 करोड़ रुपये की संपत्ति

locationनोएडाPublished: Nov 14, 2018 11:42:05 am

Submitted by:

sharad asthana

2014 के आम चुनाव के बाद लोकसभा पुहंचने वाले कुल सांसदों में से 442 एमपी करोड़पति हैं, इनमें से 237 लोकसभा सदस्‍य भाजपा के हैं

Kanwar Singh Tanwar

Special- पांचवीं पास इस भाजपा सांसद के पास है 178 करोड़ रुपये की संपत्ति

शरद प्रकाश अस्‍थाना, नोएडा। सभी दलों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में पिछले लोकसभा चुनाव और हमारे वर्तमान सांसदों के बारे में कुछ रोचक जानकारियां जानननी भी जरूरी हैं। आज हम आपको बता रहे हैं भाजपा के एक ऐसे सांसद के बारे में, जो केवल पांचवीं पास हैं लेकिन उनकी कुल संपत्ति करीब 178 करोड़ रुपये है। सबसे पहले आपको बता दें क‍ि 2014 के आम चुनाव के बाद लोकसभा पुहंचने वाले कुल सांसदों में से 442 एमपी करोड़पति हैं। उनमें से भी 237 लोकसभा सदस्‍य भाजपा के हैं। इसके बाद तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें

भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम की सेना के सिपाही से धर्म पूछकर लूटपाट की गर्इ तो योगी की पुलिस को दी ये चेतावनी

सांसद kanwar singh tanwar

अब हम आपको बताएंगे भाजपा के पांचवीं पास करोड़पति या कहें अरबपति सांसद के बारे में। वर्ष 2014 में अमरोहा से सांसद चुने गए कंवर सिंह तंवर 16वीं लोकसभा के सांसद हैं। उनका जन्‍म 21 जनवरी 1961 को दिल्‍ली के असोला में हुआ है। चुनाव आयोग को दिए ब्‍यौरे के अनुसार, वह पांचवीं पास हैं। 1977 में उनकी शादी राजवती से हुई थी। उनके चार बेटे और एक बेटी है। कारोबार की बता की जाए तो उनका रियल एस्‍टेट और होटल का व्‍यवसाय है। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान अयोग को दिए गए ब्‍यौरे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 1,78,84,30,770 (178 करोड़) रुपये है, जबक‍ि उन पर 40,36,151 (40 लाख) रुपये की देनदारी है।
यह भी पढ़ें

बड़ा खुलासा: कैराना उपचुनाव में वोटों की गिनती में हुई थी बड़ी गड़बड़ी, इस डीएम को हटाया गया

Kanwar Singh Tanwar का Political Career

चुनाव आयोग को दिए गए ब्‍यौरे के अनुसार, 57 साल के कंवर सिंह तंवर पर कोई क्रिमिनल केस नहीं है। भाजपा से पहले वह बसपा और कांग्रेस में भी रह चुके हैं। 2008 में उन्‍होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ज्‍वाइन की थी। 2008 के विधानसभा चुनाव में वह मैदान में उतरें और उस समय 150 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्‍मीदवार बने थे। उसमें उन्‍हें जीत हासिल नहीं हुई थी। इसके बाद उन्‍होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। लोसकभा चुनाव से पहले उन्‍होंने भाजपा का कमल थाम लिया था। उनको भाजपा से टिकट मिलने में बाबा रामदेव का बहुत बड़ा योगदान रहा है। लोकसभा चुनाव में उन्‍होंने सपा की हुमेरा अख्‍तर को शिकस्‍त दी थी।
यह भी पढ़ें

हाशिमपुरा कांड को लेकर पीएसी जवानों के पक्ष में इस संगठन ने योगी सरकार से की ये बड़ी मांग, मच रही अफरातफरी

यह है सबसे अमीर सांसद

2014 में चुनी गइ्र 16वीं लोकसभा में चंद्र बाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम के सदस्य जयदेव गल्ला सबसे अमीर हैं। उनके पास 683 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। उनके बाद तेलांगना राष्ट्र समिति के कोंडा विशेश्वर रेड्डी का नंबर आता है। भाजपा के गोकराजू गंगा राजू 288 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्‍थान पर हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो