30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

rajasthan ka ran: यहां कर डाली मंत्रीजी को उदयपुर भेजने की प्लानिंग, कुछ यूं उजागर हुई ये करतूत

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 14 Nov 2018, 10:27 AM IST

minister devnani

minister devnani

अजमेर.

कचहरी रोड क्षेत्रपाल हॉस्पिटल के पीछे स्थित भाजपा के मीडिया सेन्टर पर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी को पुन: उदयपुर भेजने के लिए अजमेर से उदयपुर का रेलवे का टिकट चस्पा कर दिया।

वहीं पास में पानी की बोतल एवं एक बिस्किट का पैकेट रख दिया। इस दौरान देवनानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा पदाधिकारियों की शिकायत पर निर्वाचन विभाग ने तीन जनों को नोटिस जारी किया।

भाजपा मीडिया सेन्टर पर हुए इस घटनाक्रम के बाद भाजपा ने विरोध दर्ज कराया। शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, मीडिया प्रमुख अनीश मोयल व अन्य ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह को ज्ञापन देकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन कर पार्टी के मीडिया सेन्टर पर प्रदर्शन करने, देवनानी के खिलाफ नारेबाजी करने एवं सामाजिक वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाया।

उधर प्रदर्शन करने वालों में शामिल विवेक पाराशर ने बताया कि देवनानी को पुन: अजमेर से उदयपुर भेजने के लिए ब्राह्मण समाज की ओर से चंदा एकत्र कर टिकट क्रय किया गया। टिकट के साथ पानी की बोतल व बिस्किट का पैकेट भी रखा गया है। इस दौरान अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

तीन जनों को नोटिस जारी
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के चलते तीन जनों को नोटिस जारी किया गया है। अति, जिला कलक्टर द्वितीय अबू सूफियान ने बताया कि विवेक पाराशर, लोकेश शर्मा, ब्रजेश पांडे को सामाजिक वैमनस्यता फैलाने, नारेबाजी करने व देवनानी के खिलाफ प्रदर्शन करने पर नोटिस जारी किया गया है।

थाने में दिया परिवाद

भाजपा पाधिकारियों ने गुरुवार रात कोतवाली थाने में प्रकरण में परिवाद पेश किया। थानाप्रभारी कैलाश जिंदल ने बताया कि परिवाद को जांच में रखा गया है। प्रकरण में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।