30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पॉली क्लिनिक में चल रही थी शराब पार्टी, मीडिया के पहुंचने पर कुछ यूं पड़ा रंग में भंग

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 1 Nov 2018, 3:24 PM IST

drink party in poly clinic ajmer

पॉली क्लिनिक में चल रही थी शराब पार्टी, मीडिया के पहुंचने पर कुछ यूं पड़ा रंग में भंग

अजमेर. नया बाजार स्थित पशुपालन विभाग के बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय (पॉली क्लीनिक) में बुधवार को विभागीय चिकित्सक व स्टाफ जाम छलकाते मिले। मीडिया के कमरे में दाखिल होते ही शराब पार्टी में खलल पड़ गया। पोली क्लिनिक में चिकित्सक और अस्पताल का स्टाफ वाहन लेकर भाग खड़े हुए।


बुधवार शाम 7 बजे राजस्थान पत्रिका टीम को नया बाजार स्थित बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में शराब पार्टी की सूचना मिली। पत्रिका टीम सूचना मिलने के साथ ही पहुंची तो यहां दो चिकित्सक व अन्य स्टाफ मौजूद था। यहां शराब पार्टी की तैयारियां जोरों पर थी। हालांकि मीडियाकर्मियों को देखकर यहां मौजूद स्टाफ सकपकाया लेकिन वापस लौटने पर पार्टी दुबारा शुरू हो गई। पार्टी शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही मीडियाकर्मी पॉली क्लीनिक के कमरे में चल रही पार्टी में पहुंच गए। कमरे देखते ही यहां मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ और कर्मचारियों में हडक़म्प मच गया। सब तेजी से बाहर की तरफ निकले और अपने वाहन उठाकर चलते बने।

जमने से पहले उजड़ी महफिल

शराब पार्टी में पॉली क्लिनिक के स्टाफ के अलावा भी विभागीय कर्मचारी यहां पहुंचे थे। हालांकि पार्टी शुरू ही हुई थी कि मीडियाकर्मियों के दाखिल होने से पार्टी बिखर गई। टेबल कुर्सियों पर नमकीन, सलाद, प्याज के अलावा शराब की बोतलें खुली मिली।

जिम्मेदार भी हैं लापरवाह
पॉली क्लीनिक में शराब पार्टी पर जब जिम्मेदार से बात करने का प्रयास किया गया तो संयुक्त निदेशक डॉ. अजय अरोड़ा का मोबाइल स्विचऑफ आया जबकि पॉली क्लीनिक के उपनिदेशक डॉ. प्रफु ल्ल माथुर से बात हुई तो वे सेवानिवृत्ति की पार्टी में होने की बात कहकर टालने का प्रयास किया लेकिन जब उन्हें पॉली क्लीनिक में शराब पार्टी के संबंध में बताया तो उन्होंने मामला दिखवाने की बात कही।

मैं भी रिटायमेंट पार्टी में हूं। मेरा पॉली क्लिनिक तो शाम को ही बंद हो गया। शराब पार्टी के संबंध में देखता हूं।
-डॉ. प्रफुल माथुर, उप निदेशक पॉली क्लीनिक नया बाजार