18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi Rajasthan Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मिशन राजस्थान’, तैयारियों के बीच अजमेर से आई ये बड़ी अपडेट

राजस्थान की राजनीति और विकास के नजरिए से फरवरी का आखिरी सप्ताह ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2026 को ख्वाजा की नगरी और तीर्थराज पुष्कर की पावन धरा अजमेर आ रहे हैं। यह केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि राजस्थान के विकास के लिए ₹23,500 करोड़ की सौगातों का महा-कुंभ होने वाला है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan news PM Modi

अजमेर/जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 फरवरी के प्रस्तावित अजमेर दौरे को लेकर राजस्थान सरकार 'फुल एक्शन मोड' में है। बुधवार को प्रदेश के दो सबसे बड़े आला अफसरों— मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन और पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा ने अजमेर पहुँचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री यहाँ कायड़ विश्रामस्थली पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहाँ 2 से 3 लाख लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

कायड़ विश्रामस्थली बनेगा 'शक्ति केंद्र'

मुख्य सचिव और डीजीपी ने अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली का दौरा कर वहां बन रहे डोम, मंच और बैठक व्यवस्था का जायजा लिया।

  • सुरक्षा चक्र: डीजीपी राजीव शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 5-लेयर सिक्योरिटी प्लान पर चर्चा की। एसपी वंदिता राणा और आईजी राजेंद्र सिंह को चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
  • प्रशासनिक मुस्तैदी: मुख्य सचिव ने कलक्टर लोकबंधु और संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह के साथ सर्किट हाउस में मीटिंग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएम के दौरे में प्रोटोकॉल और व्यवस्थाओं में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

21 हजार युवाओं को 'नियुक्ति पत्र'

इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण 'रोजगार उत्सव' होगा। प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के 21,000 युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके सपनों को नई उड़ान देंगे। यह कदम राज्य सरकार के 'विकसित राजस्थान' संकल्प की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। सभा स्थल पर युवाओं के बैठने और उनके सम्मान के लिए विशेष ब्लॉक बनाए जा रहे हैं।

₹23,500 करोड़ का 'विकास मॉडल'

प्रधानमंत्री अजमेर की धरती से पूरे प्रदेश के लिए विकास कार्यों का पिटारा खोलेंगे:

  • लोकार्पण व शिलान्यास: सड़क, रेलवे, पेयजल और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी ₹23,500 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा होगी।
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर: इसमें नए हाईवे, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और सौर ऊर्जा परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।

सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे मंथन

अजमेर में अधिकारियों के दौरे के बाद आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में एक बड़ी तैयारी बैठक लेंगे। इस मीटिंग में मंत्रियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के सचिव मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री दौरे से जुड़ी एक-एक बारीक जानकारी लेंगे और जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को भी दिशा-निर्देश देंगे।