
मृतक पटवारी देशराज चौधरी की फाइल फोटो। पत्रिका
अजमेर। भिनाय तहसील क्षेत्र के पटवार हल्का बगराई में कार्यरत पटवारी देशराज चौधरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार ग्राम भोजासर (दूदू) निवासी देशराज चौधरी बगराई में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद उप तहसील देवलिया कलां लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद उन्हें तत्काल भिनाय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को रिपोर्ट दी।
उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे। उपखंड अधिकारी ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।
Updated on:
18 Feb 2026 03:16 pm
Published on:
18 Feb 2026 03:16 pm
