26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव पर यूपी सरकार की मेहरबानी को लेकर भाजपा सांसद ने कही यह बड़ी बात

शिवपाल सिंह यादव पर यूपी सरकार हाल ही में मेहरबान दिखी थी.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 16 Nov 2018, 8:07 PM IST

mulayam shivpal

mulayam shivpal

लखनऊ. समाजवादी पार्टी से हटकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले संयोजक शिवपाल सिंह यादव पर यूपी सरकार हाल ही में मेहरबान दिखी थी, जिसके बाद इसको लेकर सियासी गलियारों में काफी चर्चा भी हुई थी। अलग-अलग दलों के नेताओं ने इसपर सवाल भी उठाए थे, तो साथ ही कयासे लगाई गईं कि शिवपाल भाजपा की ओर रुख कर सकते हैं। भाजपा पर अक्सर हमलावर रहने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री व सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी इस पर तंज कसा था। उन्होंने तो यह तक कह दिया था कि शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात के बाद अमित शाह व सीएम योगी इतने असुरक्षित हो गए कि सरकार को शिवपाल की सुरक्षा वापस करते हुए बढ़ानी पड़ गई। यही नहीं शिवपाल पर सरकार इतनी मेहरबान हो गई है कि उसने मायावती के खाली करवाए गए बंगले को भी उन्हें ही सौंप दिया। अब आप ही समझ लो कि भाजपा सरकार कितनी उन पर मेहरबान है। बहरहाल भाजपा की मंशा क्या है इसपर कोई स्पष्ट जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है, लेकिन भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने इस पर ताजा बयान जारी किया है। इसी के साथ उन्होंने राजभर पर भी तंज कसा है।

ये भी पढ़ें- राजा भैया ने पहली बार सीधा केंद्र सरकार पर किया इतना बड़ा हमला, पार्टी के ऐलान के साथ ही दे दिया बहुत बड़ा बयान, भाजपा में हड़कंप

शिवपाल की नई पार्टी पर बोले सांसद-

शिवपाल सिंह यादव द्वारा नई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के गठन पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि लोकतांत्रिक देश में सभी को अधिकार है। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव की नई पार्टी से भाजपा को कोई भी फर्क पडऩे वाला नहीं है। वहीं यूपी सरकार की उन पर मेहरबानी की बात पर साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा दे रही है। भाजपा के लिए लिए सभी बराबर हैं।

ये भी पढ़ें- भाजपा का बहुत बड़ा बयान, डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र से यह प्रत्याशी लड़ेगा 2019 चुनाव

राजभर पर कसा तंज-

वहीं राजभर द्वारा लगातार भाजपा पर हमला करने के सवाल पर भाजपा सांसद ने उनपर तंज कसा और कहा कि जब किसी इंसान को ज्यादा खाने को मिल जाता है, तो पेट में अपच हो जाती है। मुझे लगता है उनको पार्टी में ज्यादा सम्मान मिल गया है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग