18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Noida: बिना किसी गारंटी के ऐसे मिलेगा 1 लाख 60 हजार तक का लोन

Highlights 15 दिन चलेगा विशेष अभियान Bank शाखा पर लगाए जाएंगे Camp लोन के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्‍क

less than 1 minute read
Google source verification
vlcsnap-2020-02-11-10h59m30s383.png

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुध नगर (Gautam Budh Nagar) में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (Pradhanmantri Kisan Samman Yojana) के लाभार्थियों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) स्‍कीम लागू हुई है। इसके लिए जिले में 15 दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बैंक शाखा पर कैंप लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:Valentine Day Spacial : प्यार ने बना दिया IAS ऑफिसर, युवाओं के नजीर है DM की ये प्रेम कहानी

डीएम ने दी जानकारी

सेक्टर-27 कैंप कार्यालय में डीएम (DM) बीएन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को अब बिना किसी गारंटी के किसान क्रेडिट कार्ड के तहत एक लाख साठ हजार रुपये तक का लोन मिलेगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के सभी लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा।

यह भी पढ़ें: देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए सघन टीबी रोगी खोज अभियान की शुरुआत

10 से 25 फरवरी तक चलेगा अभियान

सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसान क्रेडिड कार्ड अभियान की शुरुआत की है। इसमें किसानों को अब फाइल चार्ज, प्रोसेसिंग चार्ज, निरीक्षण व अन्य चार्ज नहीं देने होंगे। किसान फॉर्म को भरकर व खसरा-खतौनी लगाकर बैंक में जमा करदें। इसे बाद उनको केसीसी योजना के तहत एक लाख साठ हजार का लोन मिल जाएगा। पशु पालन व मत्‍स्‍य पालन करने वाले किसानों को तीन लाख रुपये का अतिरिक्त लोन मिलेगा। किसानों को योजना से जोड़ने के लिए 10 से 25 फरवरी तक जनपद के बैंकों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में 45 हजार 560 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ पा रहे हैं।