गाजियाबाद के अर्थला निवासी महिला सी-17 सेक्टर-67 स्थित ओरिएंट फैशन एक्सपोर्ट हाउस में पिछले पांच साल से नौकरी कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि, कुछ दिनों से शिफ्ट इंचार्ज उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि, चंद दिनों पहले आंखों का इलाज कराने के लिए उसने कंपनी से छुट्टी ली थी। इसके बाद वह कंपनी में ईएसआई का फॉर्म भरवाने के लिए गई, तो गेट पर शिफ्ट इंचार्ज अरविंद उसे खड़ा मिला।