6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार ने हजारों गरीब बच्चों को दिया अनमोल तोहफा

जिले के लगभग 12 हजार बच्चों के लिए लाइब्रेरी की सुविधा देने के लिए काम किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Mar 2018, 3:13 PM IST

yogi

नोएडा। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। इसकी क्रम में अब जिले के लगभग 12 हजार बच्चों के लिए लाइब्रेरी की सुविधा देने के लिए काम किया जा रहा है और इस नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों के लिए लाइब्रेरी शुरू हो जाएंगी और यह बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध हो सकेंगी। इसके साथ ही जिले के विभिन्न विद्यालयों का आधारभूत ढांचा भी सुधारा जाएगा और लगभग 600 शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हेलमेट या सीट बेल्ट ही नहीं, इन वजहों से भी हो सकता है आपका चालान

दरअसल, सीएसआर के तहत जिले की पांच निजी कंपनियों की ओर से शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के साथ एक एमओयू साइन किया गया है। जिसके तहत जिले के लगभग 130 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए लाइब्रेरी की सुविधाएं दी जाएंगी। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में डीएम बीएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद व निजी कंपनियों की ओर से एमएसएसई एसोसिएशन, पेटीएम, एमबीडी समूह, सहजयोग व फोस्टर एण्ड फोर्ज कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : थाने पहुंचकर बोली बेटी- मां अंकल के साथ करती है गंदा काम, मुझे भी मार देगी

इस बाबत जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि सभी कंपनियां अपने स्तर से परिषदीय विद्यालयों में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए काम करेंगी। इसके अलावा विद्यालयों में लाइब्रेरी का निर्माण, शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए किए जाने वाले कार्यो के साथ ही विद्यालयों की मरम्मत व शिक्षकों को अपडेट करने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र लगाए जाने पर सहमति बनी है। इसपर जल्द ही काम होने जा रहा है और इससे स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें : अब पूर्व पीएम चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा को भगवा कपड़े में ढकने से आया राजनीति भूचाल

अन्य बच्चों को भी लाभ होगा

लाइब्रेरी बनाए जाने के लिए विभाग की ओर से स्कूलों का चयन होना बाकी है। विभाग का मानना है कि ऐसे स्कूलों में पुस्तकालय बनाए जाएं जहां पर अन्य परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी आसानी से लाइब्रेरी का लाभ हासिल कर सकें।