
नोएडा. माह के पहले ही दिन उपभोक्ताओं को करार झटका लगा है। महंगाई के साथ शुरू हुआ सितंबर महीने के पहले दिन सीएनजी और रसोई गैस महंगी कर दी गई है। बगैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके अलावा CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की तरफ से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमतों में 55 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है।
इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन (IOC) की वेबसाइट के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर अब 16 रुपये महंगा मिलेगा। बढ़ोतरी के बाद गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में 14.2 किलोग्राम का बगैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 588 रुपये का मिलेगा, जबकि 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर के लिए 1,053 रुपये चुकाने होंगे।
इतनी बढ़ी कीमत
IGL ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम में बढ़ोत्तरी की है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 55 पैसे महंगी हुई है। बढ़ोतरी के बाद से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 53.50 रुपये प्रति किलोग्राम सीएनजी की कीमतें हो गई है।
हालांकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में CNG भरवाने को वालों को राहत दी गई। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सीएनजी भरवाने वालों को 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की छूट दी है।
Published on:
01 Sept 2019 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
