
नोएडा। नए साल के पहले ही दिन एक बार फिर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा हैं। जनवरी में भी रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ोतरी की गई है। सितंबर माह से लेकर अभी तक सिलेंडर के दाम में 121 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। आईओसीएल (indian oil corporation limited) की तरफ से गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार 5वें माह भी इजाफा किया गया है।
नए साल के पहले दिन गैस कंपनियों ने बगैर-सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 KG) के दाम में 19 रुपये का इजाफा किया गया है। नोएडा में अब घरेलू सिलेंडर 709 रुपये में मिलेगा। जबकि दिसंबर में यह सिलेंडर 690.50 रुपये का था। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) के दाम में भी 29.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर लेने वाले कारोबारियों को 1241.00 रुपये चुकाने होंगे।
नोएडा में रसोई गैस सिलेंडर (14.2 KG) के दाम में सितंबर से जनवरी तक 121 रुपये का इजाफा हो गया है। सितंबर माह में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 588 रुपये थी। जबकि जनवरी 2020 में 709 रुपये हो गई है। बढ़ती महंगाई ने पहले ही लोगों के आंसू निकाले हुए है।
Prices (Rs./14.2 kg cylinder)
Ghaziabad
1 january 2020 709
1 December 690.50
1 november 677.00
1 october 601.00
NOIDA
1 january 2020 709
1 December 690.50
1 november 677.00
1 october 600.50
1 september 588.00
Delhi
1 january 2020 714.00
1 December 695.00
1 november 681.50
1 october 605.00
1 september 590.00
Updated on:
01 Jan 2020 11:41 am
Published on:
01 Jan 2020 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
