
weather alert in mp, weather latest update in madhya pradesh
नोएडा. होली के बाद अचानक मौसम बदलने के चलते लोगों को फिर से ठंड का अहसास होने लगा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में चक्रवाती तूफान और आेले पड़ने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार की तरह ही मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश के साथ फिर से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। उनका कहना है कि इसके बाद 16 मार्च यानी सोमवार से मौसम साफ रहेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, वेस्ट यूपी में शनिवार यानी 14 मार्च को भी शुक्रवार की तरह तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि के साथ 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, रविवार को आसमान में बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मार्च से मौसम साफ रहने का अनुमान है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, 14 मार्च की शाम तक मौसम इसी तरह रहेगा। इसके बाद 15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ पूरब की तरफ चला जाएगा। इसके साथ ही चक्रवात भी निष्क्रिय हो जाएगा। 16 मार्च के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
बता दें कि बुलंदशहर समेत पूरे वेस्ट यूपी में शु्क्रवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि के साथ चक्रवाती तूफान ने कहर बरपाया है। इसके चलते एक बार फिर से ठंड लौट आई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेक राज के मुताबिक भौगोलिक उथल-पुथल के कारण तेज हवा चक्रवाती तूफान में तब्दील हो रही है, जिसका असर शुक्रवार को बुलंदशहर में देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि कई बार हवा का दवाब कम होने के चलते हवा तूफान का रूप ले लेती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान जहां 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है तो वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर बने रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट के चलते सुबह व शाम के वक्त लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस बदलते मौसम में बुजुर्गों के साथ बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
Published on:
14 Mar 2020 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
