नोएडा। सेक्टर-48 स्थित श्री रविशंकर विद्या मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग के सत्संग के दौरान 11 लोगों के मोबाइल, पर्स व एक लैपटाप चोरी हो गए। कोतवाली सेक्टर 49 पहुंचे पीड़ितों को पुलिस ने छोटी सी घटना बताकर गुमशुदगी लिखवानी चाही। पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज करने की जिद की तो पुलिस ने एक ही एफआईआर में सभी पीड़ितों का केस दर्ज कर लिया। वहीं पीड़ितों ने इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज ढूढ़ निकाली है, जिसमें कुछ युवक लोगों की जेब से मोबाइल चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है।