
ओखला जाने के लिए मेट्रों में घुस गया बंदर, सीट पर बैठ कर की यात्रा
नोएडा। दिल्ली से रोजाना हजारों लोग दिल्ली से नएडा और नोएडा से दिल्ली मेट्रो से आते-जाते हैं। मेट्रों में कई बार कुछ ऐसी घटनाए हो जाती हैं जो यात्रियों को लिए मुसिबत बन जाती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला मजेंटा लाइन मेट्रो पर जहां ट्रेन में यात्रियों के साथ एक बंदर ने भी सफर किया। ये सुनने में भले ही मजाकिया सग रहा हो उस वक्त मेट्रो का दरवाजा बंद होने से लोगों में अफर-तफर मच गई।
दरअसल दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक बंदर ट्रेन में घुस गया और उछल-कूद करने लगा। मेट्रो के अंदर बंदर को देखकर यात्री काफी घबरा गए। सफर कर रहे यात्रियों के मुताबिक बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन से मेट्रो में अचानक बंदर घुस गया और दरवाजा बंद हो गया। हालाकि यह बंदर ओखला स्टेशन पर उतर गया। इस दौरान बंदर ने किसी को भी कोई हानि नहीं पहुंचाई।
लेकिन ट्रेन के अंदर बेखौफ बंदर इधर से उधर घूमता देख बाकी लोग खौफ में रहे। पूरे समय यह बंदर कभी एक सीट पर तो कभी दूसरी सीट पर उछल-कूद करता रहा। गनीमत रही कि जिस समय बंदर मेट्रो में यात्रा कर रहा था उस समय ट्रेन में भीड़ कम थी। वहीं इस घटना के बारे में जब डीएमआरसी अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह की आधिकारिक जानकारी से इनकार कर दिया।
Published on:
24 Oct 2018 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
