27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवसेना का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला और मुजफ्फरनगर का नाम बदल कर इसे करने की रख दी मांग

शिवसेना ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 24 Oct 2018, 9:27 AM IST

Muzaffarnagar

शिवसेना का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला और मुजफ्फरनगर का नाम बदल कर इसे करने की रख दी मांग

मुज़फ्फरनगर। पांच राज्यों में चुनाव को लेकर देश में राजनीति गरम है, लेकिन राज्यों के अलावा 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टिया रणनीति तैयार करने लगी हैं। ऐसे में यूपी और केंद्र में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के लिए विपक्ष के साथ ही उसके सहयोगी भी घेरने में में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। महाराष्ट्र में सहयोगी शिवसेना ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही मुज़फ्फरनगर का नाम बदलने की भी मांग कर दी।

ये भी पढ़ें : जाल में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने इस तरह किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

मुज़फ्फरनगर में शिवसेना ने पार्टी कार्यालय पर केंद्र और प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया। शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने शिवसेना राज्य उप प्रमुख ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में आहुति डालकर सरकार की बुद्धि को शुद्ध करने के लिए भगवान से प्रार्थना की। इसके साथ ही जिन वादों को करके ये सरकार सत्ता में आई थी उन्हें याद दिलाने के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने देश में चल रहे नामकरण के तहत मुज़फ्फरनगर हटाकर लक्ष्मीनगर करने की मांग कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने तो अपने दफ्तर पर मुज़फ्फरनगर हटाकर लक्ष्मीनगर लिख लिया है।

ये भी पढ़ें : यह गिरोह ठगता था अफसरों को, देता था यह लालच

इस यज्ञ पर शिवसेना राज्य उप प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने बताया कि शिवसेना कार्यालय पर हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ और यह हवन पूजन केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया गया। क्योंकि केंद्र सरकार यानी भाजपा साढे 4 साल से ज्यादा समय होने को है। लेकिन अभी तक हिंदुओं से किए हुए वादे देश से किए वादे, धारा 370 खत्म करने की बात, भगवान श्री राम मंदिर निर्माण का मामला, समान नागरिक कानून का वायदा, बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने का वायदा, पूरा नहीं कर पाई है। बीजेपी के लोग चिल्लाते रहते थे कि जब हम केंद्र की सत्ता में आएंगे इन सब मुद्दों का समाधान होगा। गौ हत्या के लिए एक विशेष कानून बनेगा लेकिन अफसोस की बात यह है कि साढे 4 साल का हो गया केंद्र सरकार को लेकिन आज तक इन मुद्दों पर कार्रवाई तो दूर विचार तक की जहमत नहीं उठाई। यह हवन पूजन उसी परपक्ष में है कि ईश्वर भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दे और जो वायदे उन्होंने किए थे जनता से विशेषकर हिंदू समाज से उनको पूरा करे।

ये भी पढ़ें : 50 करोड़ की जीएसटी चोरी का पर्दाफाश, ऐसे पकड़े गए सीए व वकील समेत 3 आरोपी

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग