27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह गिरोह लगाता था अफसरों को चूना, देता था यह लालच

फर्जी कॉल सेंटर खोलकर होली-डे पैकेज और बेहद सस्ते में विदेश घुमाने के नाम पर ठगी करने वाले चार लोगों को सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 24 Oct 2018, 9:20 AM IST

thag

अनपढ़ों का यह गिरोह लगाता था अफसरों को चूना, देता था यह लालच

नोएडा. फर्जी कॉल सेंटर खोलकर होली-डे पैकेज और बेहद सस्ते में विदेश घुमाने के नाम पर ठगी करने वाले चार लोगों को सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 कंप्यूटर, 8 मोबाइल, 12 डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी होली डे पैकेज के नाम पर सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें: पेटीएम डाटा लीक मामला: मामूली कर्मचारी से बन गई थी वाइस प्रेसीडेंट, ऐसा था रुतबा

जानकारी के अनुसार, पुलिस की गिरफ्त में आए कॉल सेंटर संचालक सेक्टर-5 निवासी सुमित कुमार झा, खोड़ा निवासी गौरव, उमेश कुमार और शिवम ठगो की वो टोली है जो कॉल सेंटर संचालक होली-डे पैकेज और बेहद सस्ते में देश घुमाने के नाम पर ठगी कर रहा था। आरोपियों ने दो फर्जी वेबसाइट बना रखी थी। इन वेबसाइटों को दिल्ली के जनकपुरी के फर्जी पते पर बनाया गया था। आरोपी देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को कॉल करते थे। उन्हें होली डे पैकेज में बंपर छूट और पैकेज के साथ मोबाइल, लैपटॉप आदि का लालच देकर ऑनलाइन पेमेंट गेट-वे के माध्यम से पैसे लेते थे। पेमेंट लेने के बाद आरोपी कस्टमर को न तो कहीं भेजते थे न ही उन्हें पैसे वापस करते थे। ये आरोपी कई अफसरों को अपना निशाना बना चुके थे।

राजस्थान के रहने वाले संदीप जायसवाल नामक शख्स ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। उसके बाद पुलिस ने छापा मार कॉल सेंटर संचालक समेत चार लोगो कों गिरफ्तार किया। कॉल सेंटर का संचालक सुमित 12वीं पास करता था। कर्मचारी बीए और बी कॉम हैं। साथ ही 8वीं पास भी। इन लोगों ने पहली वेबसाइट 2017 और दूसरी वेबसाइट 2018 में बनाई थी। ये लोग एक सॉफ्टवेयर वायस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करते थे। इससे ठगी के शिकार लोग आरोपियों के नंबर पर बात नहीं कर पाते थे। इस कारण ये आरोपी पकड़ में नहीं आते थे।

पुलिस को आशंका है कि चारों आरोपियों ने सैकड़ों लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी की है। आरोपी छोटे से कमरे में डेढ़ साल से कॉल सेंटर चला रहे थे। पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है कि कितने लोगों के साथ ठगी हुई है।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर बुजुर्ग महिला को हुआ युवक से प्यार, उसके बाद दोनों ने मिलकर किया यह काम