
Mumbai Satta Market
Mumbai Satta Market: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने में अब सिर्फ कुछ घंटे ही बचे हैं। 4 जून को देशभर में काउंटिंग होगी। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों से देशभर में हलचल है। अलग- अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल में NDA गठबंधन को करीब 350 से ज्यादा सीटें दी गई हैं जबकि इंडिया गठबंधन इस दावे को गलत बता रहा है। नतीजे आने के एक दिन पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) के आंकड़े बदल गए हैं और दावे बीजेपी की हार का दावा कर रहे हैं।
फलोदी समेत अन्य सट्टा बाजारों ने भी अपने आंकड़े बदल दिए हैं और ये आंकड़े एग्जिट पोल के विपरीत हैं। एक तरफ Exit Poll बीजेपी को बहुमत दे रहा है तो सट्टा बाजार INDIA को आगे बता रहा है। इंदौर सट्टा बाजार BJP को 250 से ज्यादा सीटें दे रहा है जबकि अन्य सट्टा बाजारों का अनुमान BJP के लिए 250 से कम सीटों का है।
फलोदी सट्टा बाजार ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बीजेपी को 200 सीट मिलने का दावा किया है। 19 अप्रैल को शुरू होने वाले मतदान से पहले, बाजार ने अकेले भाजपा के लिए 300 से अधिक सीटों की भविष्यवाणी की थी। पहले दो चरणों के बाद यह आंकड़ा गिरकर लगभग 290 सीटों पर पहुंच गया और पांचवें चरण के बाद फिर बढ़कर लगभग 300 सीटों पर पहुंच गया।
मुंबई सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक, BJP को 242 और NDA को 272 सीटें मिलने का दावा है। मुंबई सट्टा बाजार ने INDIA गठबंधन को 186 सीटों पर जीतने का अनुमान लगाया है।
फलोदी सट्टा बाजार से पता चलता है कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में एक महत्वपूर्ण झटका लग सकता है, जिसे अक्सर एक खतरनाक राज्य माना जाता है। इसका अनुमान है कि भाजपा 55-65 सीटें जीत सकती है, जो 2019 की 62 सीटों और 2014 की 71 सीटों से कम है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को राज्य में 15-25 सीटें मिलने की उम्मीद है।
| सट्टा बाजार | BJP | NDA | कांग्रेस | INDIA ब्लॉक |
| पालनपुर | 214 | 287 | 112 | 222 |
| कोलकाता | 217 | 251 | 128 | 220 |
| विजयवाड़ा | 222 | 258 | 120 | 237 |
| इंदौर | 264 | 283 | 94 | 180 |
| अहमदाबाद | 244 | 270 | 104 | 190 |
| फलौदी | 250 | 290 | 150 | 200 |
| मुंबई | 242 | 272 | 98 | 186 |
Updated on:
04 Jun 2024 07:07 am
Published on:
03 Jun 2024 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
