10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exit Poll: ज्यादा ऊंचाई पर उड़ने वाली पतंग का बड़ा होता है पतन, एग्जिट पोल पर अखिलेश ने दिया बयान

Exit Poll: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा को कई मुद्दों पर घेरा है। उन्होंने कहा, “भाजपा ने ED, CBI और IT को सरकार को बनाने और बचाने में इस्तेमाल किया।”

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Jun 03, 2024

Exit Poll

Exit Poll

Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 1 जून को आएंगे। परिणाम आने से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की और महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमला किया। अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल के नतीजों पर कहा, “जितनी ऊपर जाकर कटती है पतंग, उतना ही बड़ा होता है उसका पतन।”

‘भाजपा ने समाज से भाईचारा किया खत्म’

अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा कई दोषों के लिए जिम्मेदार है। सामाजिक रूप से भाजपा ने भाईचारा खत्म किया। भाजपा ने जाति के खिलाफ जाति और संप्रदाय के खिलाफ संप्रदाय लड़वाया। संविधान द्वारा दिए गए आरक्षणों को खत्म करने के लिए बेरोजगारों से छल किया। भाजपा ने पेपर लीक करवाए। भाजपा ने आर्थिक रूप से इलेक्टोरल बॉन्ड का ऐतिहासिक भ्रष्टाचार किया। इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए पैसा कमाने के लिए मुनाफाखोरी को बढ़ावा किया।”

अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर कहा, “BJP ने किसानों के लिए 3 काले कानून लाई थी। BJP ने किसानों की जमीन हड़पने की कोशिश की और उनका कर्ज माफ नहीं किया। इसके साथ ही, भाजपा ने किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। अपने फायदे के लिए भाजपा ने जनता पर महंगाई थोप दिया। BJP ने देश को मंदी का शिकार बनाया।”

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने किया Sidhu Moose Wala का जिक्र, बताया INDIA गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें

‘भाजपा ने पार्टी में अपराधियों को किया शामिल’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा ने अपनी पार्टी में अपराधियों को शामिल किया और उनके कार्यों पर पर्दा डाल दिया जैसे- मणिपुर घटना, BHU छात्रा कांड, खीरी किसान हत्याकांड में, हाथरस की बेटी की बाल्तकार में और कानपुर देहात में, जहां मां- बेटी को जिंदा झोपड़ी में जलाकर मार डाला। ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं।”

अखिलेश यादव ने ED, CBI और IT पर भी साधा निशाना

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “भाजपा ने न्यायालय में अपने लोग पिछले दरवाजे से सेट किए। न्यायाधीशों को राजनीतिक पद का लालच दिया। ED, CBI और IT को सरकार को बनाने और बचाने में इस्तेमाल किया। सिर्फ इतना ही नहीं, भाजपा ने लोगों के शरीर और स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया है। भाजपा ने बिना जांच- पड़ताल के कोविड वैक्सीन लगवाई। कमीशन खाकर गलत दवाइयां पास की और लोगों को जीवन खतरे में डाला।”