3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: ओलावृष्टि, भारी बारिश ने लखनऊ समेत कई जिलों का बिगाड़ा मिजाज,डीएम ने जारी किया अलर्ट

Rain Weather Forest: आज पूर्वी जिलों में बारिश के आसार, चलेगी 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट .

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Ritesh Singh

Mar 04, 2024

 UP Meteorological Department

UP Meteorological Department

National Disaster Management Authority: रविवार को लखनऊ सहित अन्य जिलों में जमकर बारिश हुई। यूपी में पूरी रात रुक-रुक कर बारिश हुई। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे हवा की रफ्तार रही। कई इलाकों में ओलावृष्टि और पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है।

यह भी पढ़े : विधान परिषद की 13 सीटों के लिए आज से नामांकन

फसलों को भी काफी नुकसान होने की खबर आ रही है। अब लखनऊ के डीएम ने अगले तीन घंटों में लखनऊ समेत अन्य कई जनपदों में ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है।

डीएम ने अलर्ट संदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है मौसम विभाग के माध्यम से अगले 3 घंटों में लखनऊ सहित कई जनपदों में ओलावृष्टि (हवा की गति 40. 60 किमी प्रति घंटे, होने की संभावना है) असुरक्षित भवनों और पेड़ों के संपर्क में आने से बचे। जनपद वासियों को अपने घरो मे रहने की सलाह दी जाती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहे।

मौसम विभाग द्वारा अगले 3 घंटों में लखनऊ सहित कई जनपदों में ओलावृष्टि हवा की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटे होने की संभावना है, असुरक्षित भवनों व पेड़ो के संपर्क में आने से बचे। (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) जनपद वासियों को अपने घरो मे रहने की सलाह दी जाती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहे। अगले 3 घंटों में अमेठी, अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, श्रावस्ती, सीतापुर, उन्नाव सहित कई जनपदों में ओलावृष्टि के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। यदि आप लखनऊ में रहते हैं तो अनावश्यक बाहर खुले में ना घूमे। असुरक्षित भवनों व पेड़ों के संपर्क में आने से बचे।


लखनऊ के मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने सोमवार के मौसम के बारे में चेतावनी जारी करते हुए बताया कि पूरब के तराई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होगी और 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी। ( UP Meteorological Department)

यह भी पढ़े : मौसम विभाग की भविष्यवाणी: 2 ,3 , 4 मार्च को सतही तेज हवा, बारिश के साथ ओलावृष्टि का IMD अलर्ट

लखनऊ में सुबह के समय धुंध छायेगी। दिन में आंशिक बदली रहेगी इस दौरान दिन का तापमान 26 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश से गुजर गया है। सोमवार को कुछ क्षेत्रों में इसका असर दिखेगा। मंगलवार से मौसम सामान्य होगा।

Story Loader