23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#UPDusKaDum Noida में इन Celebrities ने लिए हैं घर, जानिए कितनी है इनकी कीमत

खास बातें- Noida में हैं कई फिल्‍म, क्रिकेट और राजनीति के सितारों के घर jaya Bachchan ने भी ले रखा है यहां पर प्‍लॉट Mahendra Singh Dhoni के मकान में तो हो चुकी है चाेरी

4 min read
Google source verification
Noida

नोएडा। उत्‍तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा में कई सितारों ने घर लिया है। इनकी कीमत करोड़ों रुपये है। इनमें क्रिकेट, फिल्‍म और राजनीति से जुड़ी शख्सियत शामिल हैंं। आइए आपको ऐसी 10 शख्सियतों के बारे में बताते हैं-

1. महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni )

शुरुआत करते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी से। उन्‍होंने सेक्टर 104 में मकान लिया हुआ है। यह उन्‍होंने किराये पर दे रखा है। कुछ माह पहले मई में मकान में घरेलू सामान चोरी हो गया था।

2. सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar )

सचिन तेंदुलकर का ग्रेटर नोएडा के जेपी रिजॉर्ट में अपार्टमेंट है। इसका क्षेत्रफल 314 वर्ग मीटर है। इसमें छह लग्जरी बेडरूम हैं। तीन साल पहले दस्तावेजों में इसकी कीमत 1.68 करोड़ रुपए दिखाई गई थी। सचिन का यह नया आशियाना 21वीं मजिल पर है।

3. कपिल देव ( Kapil Dev )

ग्रेटर नोएडा के जेपी रिजॉर्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान और 1983 वर्ल्‍ड कप विजेता टीम के कैप्‍टन कपिल देव का भी घर है। वह यहां पर सचिन तेंदुलकर के पड़ोसी हैं। यह अपार्टमेंट ग्रेटर नोएड के सबसे पॉश माने जाने वाले इलाके में स्थित है।

4. शिल्‍पा शेट्टी ( shilpa shetty )

उत्तर भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग में बाॅलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने घर लिया है। सेक्टर-94 में यह बिल्डिंग बन रही है। 80 मंजिला स्पायरा प्राेजेक्ट में बिल्डिंग की छत पर हेलीपैड और स्‍वीमिंग पूल तक होंगे। यहां दो और तीन बेड रूम के अलावा पांच हजार से 20 हजार वर्ग फीट तक के फ्लैट हैं। इनकी कीमत दो करोड़ से लेकर 30 करोड़ रुपये तक है।

5. मायावती ( Mayawati )

बहुजन समाज पार्टी ( BSP ) की मुखिया मायावती गौतमबुद्ध नगर जनपद के बादलपुर गांव की रहने वाली हैं। गांव में उनका पैतृक आवास है। हालांकि, अब वह खाली पड़ा हुआ है।

6. मनवीर गुर्जर ( Manveer Gurjar )

मनवीर गुर्जर बिग बॉस-10 के विजेता हैं। वह सेक्टर-41 के पास में अगाहपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके इस गांव में करीब 2000 वोटर हैंं। इसके साथ ही बड़े-बड़े हुक्के और गलियों के बीच बनी मार्केट आकर्षक है।

7. सौरभ शुक्ला ( Saurabh Shukla )

जॉली एलएलबी में जज की भूमिका निभाने वाले सौरभ शुक्‍ला का भी नोएडा में आशियाना है। उनकी सेक्‍टर-26 में कोठी है।

8. हनी सिंह ( Honey Singh )

2014 में हनी सिंह ने सेक्टर 93-बी में फ्लैट खरीदा था। उस समय इसकी कीमत 1.08 करोड़ रुपये आंकी गर्ठ थी। इस फ्लैट पर 5.40 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी जमा हुआ था। हनी सिंह का नोएडा में यह दूसरा फ्लैट है। इससे पहले जुलाई 2013 में भी उन्होंने इसी टावर में एक फ्लैट खरीदा था।

9. जया बच्‍चन ( Jaya Bachchan )

अमिताभ बच्‍चन की पत्‍नी एवं राज्‍यसभा सांसद जया बच्‍चन ने भी नोएडा में प्‍लॉट खरीदा था। 2014 में उन्‍होंने सेक्टर-44 स्थित प्‍लॉट रजिस्ट्री कराई थी। इसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई गई थी। उन्होंने करीब 20 लाख रुपये का स्टांप शुल्क जमा कराया था। जया बच्चन को यह प्‍लॉट 1994 में आवंटित हुआ था। उस समय इसकी कीमत 5.46 लाख रुपये थी।

10. सुरेश रैना ( Suresh Raina )

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्‍लेबाज सुरेश रैना का भी नोएडा में आशियाना है। उन्‍होंने भी मार्च 2014 में सेक्टर-50 में कोठी खरीदी थी। उस समय उसकी कीमत 4.40 करोड़ रुपये थी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर