10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षाबंधन पर नोएडा प्राधिकरण का भाई-बहनों को तोहफा, अब रजिस्ट्री पर नहीं लगेगा शुल्क

रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण ने भाई-बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। अब भाई-बहनों के बीच संपत्ति स्थानांतरण का शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही रजिस्ट्री का विलंब शुल्क माफ किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Jyoti Singh

Aug 12, 2022

noida_authority_abolished_property_transfer_fee_between_siblings.jpg

रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण ने भाई-बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। जिसके तहत प्लॉट की रजिस्ट्री कराने पर संपत्ति स्थानांतरण शुल्क को समाप्त कर दिया गया है। यानी अब प्राधिकरण अपने हिस्से की फीस नहीं लेगी। नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। वहीं सीईओ की मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि अभी तक भाई.बहनों के बीच संपत्ति स्थानांतरण किए जाने पर 2.5 प्रतिशत शुल्क देना होता था।

यह भी पढ़े - नरसिंहानंद गिरि ने हिंदुओं से की तिरंगे के बहिष्कार की अपील, बोले- घरों में फहराएं भगवा ध्वज

पांच घंटे चली बोर्ड की बैठक

आपको बता दें कि गुरुवार को सेक्टर-6 स्थित सभा कक्ष में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं चेयरमैन नोएडा अरविंद कुमार की अध्यक्षता में पांच घंटे तक बोर्ड की बैठक चली। जिसमें नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह और यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में प्राधिकरण ने जेपी इंफ्राटेक के अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का समय 31 दिसंबर 2025 निर्धारित कर दिया है।

यह भी पढ़े - गाजियाबाद के पानी में मिल रहा बीमारी वाला बैक्टीरिया, कहीं आपका इलाका भी शामिल तो नहीं?

नोएडा प्राधिकरण ने दी बड़ी राहत

गौरतलब है कि अभी तक नोएडा प्राधिकरण से प्लॉट आवंटन होने के बाद निर्धारित समय में प्लॉट पर निर्माण कराना होता है। वहीं तय समयसीमा पर निर्माण नहीं करा पाने की स्थिति में तय फीस देनी होती है। उसके बाद फिर प्राधिकरण से समय लिया जा सकता है। जिसपर अब प्राधिकरण ने बड़ी छूट दी है। जिसके मुताबिक, तय वक्त बीतने के बाद निर्माण के लिए समय बढ़वाने पर आवंटन दर का एक फीसद देना होगा। पहले यह दर 4 फीसद थी।