8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Helicopter से IGI से Noida Airport पहुंचेंगे यात्री

Highlighhts Jewar में बन रहा है International Airport IGI से जेवर तक पहुंचने के चार विकल्‍प सुझाए गए सरकारी एजेंसी राइट्स ने सर्वे रिपोर्ट सौंपी

2 min read
Google source verification
helicopter_1.jpg

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) के जेवर (Jewar) में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट (International Airpo का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच दिल्‍ली (Delhi) स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से जेवर तक पहुंचने का खाका भी तैयार हो गया है। आईजीआई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) तक यात्रियों के पहुंचने के लिए चार विकल्‍प सुझाए गए हैं। दिल्‍ली से जेवर पहुंचने के लिए यात्री मेट्रो, रैपिड रेल, सड़क मार्ग और हेलीकॉप्‍टर का इस्‍तेमाल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें:शहर की हालत देखकर भड़के डीएम, सबके सामने अधिकारी से कहा- 10 दिन में नहीं हुआ काम तो एफआईआर करा देंगे

सरकारी एजेंसी से कराया गया था सर्वे

दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट को जेवर से जोड़ने के लिए हेलीकॉप्‍टर सेवा भी उपलब्‍ध रहेगी। पैसेंजर हेलीकॉप्‍टर से दोनों एयरपोर्ट के बीच उड़ान भर सकेंगे। इसको लेकर सरकारी एजेंसी राइट्स से सर्वे कराया गया था। उसने यमुना अथॉरिटी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। एजेंसी ने दोनों एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए चार विकल्‍प बताए हैं। ये हैं मेटो, रैपिड रेल, हेलिकॉप्टर और सड़क मार्ग।

यह भी पढ़ें: Weather Alert: रात भर बरसा पानी, जमकर पड़े ओले, आज भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

खुर्जा-पलवल के बीच सड़क बनाने का भी सुझाव

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में दोनों एयरपोर्ट के बीच यात्रियों को हेलीकॉप्‍टर की सुविधा देने का भी सुझाव दिया है। इसके तहत जेवर में उतरने के बाद यात्री हेलीकॉप्‍टर से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी एनसीआर से करने के लिए खुर्जा-पलवल के बीच सड़क बनाई जाएगी, जो 67 किलोमीटर लंबी होगी। एक विकल्‍प मेट्रो का भी है। ग्रेनो के नॉलेज पार्क-2 से जेवर एयरपोर्ट तक मेट्रो लाइन बनने से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

विचार के बाद भेजा जाएगा शासन को

चौथा विकल्‍प रैपिड रेल का है। दिल्‍ली-मेरठ (Delhi-Meerut) रै‍ि पड रेल पर काम शुरू हो चुका है। न्‍यू अशोक नगर से जेवर तक रैपिड रेल की सुविधा दी जा सकती है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह का कहना है क‍ि राइट्स ने सर्वे रिपोर्ट सौंप दी है। इस पर विचार करने के बाद शासन को भेज दिया जाएगा।