नोएडा के अलावा गाजियाबाद (Ghaziabad), मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar), बागपत (Baghpat), बुलंदशहर (Bulandsahahr), मुरादाबाद (Moradabad), सहारनपुर (Saharanpur), मेरठ (Meerut), बिजनौर (Bijnor) और हापुड़ (Hapur) में गुरुवार शाम से बारिश शुरू हो गई थी। मुरादाबाद में शुक्रवार सुबह भी बारिश जारी रही जबकि बाकी जगह बादल छाए रहे। गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और मुरादाबाद में गुरुवार रात को ओले भी पड़े। स्काईमेट मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बर्फबारी और सर्द हवाओं ने ठंड में इजाफा किया है। उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे भारतीय इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से देश के कर्इ राज्यों में अगले कुछ दिन तक मौसम बिगड़ा रहेगा।