
पुलिस अधिकारियों से पीड़िता ने लगाई गुहार
पुलिस अधिकारी के पास अपनी व्यथा लेकर पहुंची महिला जोर से रो पड़ी। पीड़ित महिला को समझा-बुझाकर महिला सिपाही बाहर ले गईं। कुछ देर ठीक होने के बाद फिर महिला ने अधिकारी को आप-बीती बताई।
पांच लाख रुपए की हो रही डिमांड
पीड़ित महिला का आरोप था कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। उसने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उससे पांच लाख रुपए की डिमांड की जा रही है। मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल के लोगों ने घर से निकला दिया।
यह भी पढ़ें : एक घंटे छत पर घूमी छात्रा फिर चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान
देवर पर अश्लील हरकत और दुष्कर्म का आरोप
महिला ने अपने देवर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि उसका देवर कई बार दुष्कर्म कर चुका है। हालांकि कोर्ट के आदेश पर दादरी पुलिस ने महिला के पति, देवर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं की है।
2007 से सह रही ससुराल के जुल्म
दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला की शादी 2007 में हुई थी। उसकी ससुराल दादरी रेलवे रोड के पास है। आरोप है शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता के साथ मारपीट कर रहे हैं। पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। वह उससे वीडियो कॉल पर बात करता था। विरोध करने पर प्रताड़ित करता था। महिला ने पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।
Published on:
09 Jan 2023 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
