3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिमी UP  में पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके 50 हजार के इनामी डकैत को  एनकाउंटर में किया पस्त

बदमाश का दासरा साथी भागने में रहा कामयाब

2 min read
Google source verification
encounter

नोएडा. यूपी एसटीएफ की आगरा यूनिट की टीम के साथ रविवार को ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में एक बार फिर मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक खूंखार डकैत पुलिस की गोली से घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश नोएडा के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जिसकी शिनाख्त पचास हज़ार के इनामी डकैत संजय के रूप में हुई है। जबकि बदमाश के फरार साथी की तलाश में पुलिस ने घंटों तक कॉम्बिंग की, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी।

UP में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक, युवक को खुले आम मारी गोली, पुलिस वालों पर भी चाकुओं से हमला

नोएडा दे सैक्टर 30 के जिला अस्पताल में भर्ती इनामी डकैत संजय कि यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ उस समय हुई, जब वह ग्रेटर नोएडा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में आया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यूपी एसटीएफ ने संजय की घेराबंदी कर दी। इस दौरान उसे बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाश संजय ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश संजय के कंधे पर जा लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश नोएडा के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

यूपी में मीट की दुकानों पर लगाम लगने से कुत्ते हुए आदमखोर, तस्वीरें देखकर कांप जाएंगे आप

WATCH TV: उत्तर प्रदेश की और ज्यादा खबरों के लिए इस लिंक को क्लिक करें और देखें पत्रिका टीवी

पचास हज़ार के इनामी डकैत संजय अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर डकैती और लूट के साथ ही हत्या के लगभग 10 मामले अलीगढ़, बुलंदशहर और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इनमें छह मामले डकैती के है, जिन्हें अलीगढ़ के जवां, खुर्जा देहात और ककोड़ में अंजाम दिया गया था। इन मामलों में यह काफी दिनों से वांछित चल रहा था। पुलिस ने बताया कि एन्काउन्टर के दौरान बाइक पर सवार संजय का एक साथी वीरेश मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। वीरेश भी थाना जवां, अलीगढ़ का ही रहने वाला है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।


एसटीएफ के एएसपी ने बताया कि संजय अलीगढ़, बुलंदशहर और आसपास के जिलों में सक्रिय मोली अहरिया गैंग का सदस्य है। उसने पिछले कुछ माह में बुलंदशहर में बावरिया गिरोह की तर्ज पर डकैती की कई वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने बताया कि संजय बेहद कुख्यात बदमाश है। इसकी गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।