17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NOIDA पुलिस ने लूटकांड के मास्टरमाइंड सुशोभित राजपूत को किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला 

NOIDA पुलिस ने लूट के मामले में वांछित शोभित राजपूत को गिरफ्तार किया, जिससे लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ; अन्य आरोपी पहले ही हिरासत में भेजे जा चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
NOIDA

NOIDA: ट की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

NOIDA की थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की वारदात में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने जनता फ्लैट के पास एफएनजी सर्विस रोड से अभियुक्त शोभित राजपूत को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसे उसने घटना के दिन पीड़ित से लूटा था।

पहले गिरफ्तार हुए थे ये आरोपी 

इस मामले में पहले ही दो अन्य अभियुक्त कोमल सिंह और आरुष त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों के कब्जे से कुल 6 लाख रुपए नकद, लूटे गए दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल दो वाहन बरामद किए गए थे। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

क्या है पूरा मामला ? 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 18/19 अप्रैल की रात की है, जब शोभित राजपूत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: चलती गाड़ी में युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ पार की हैवानियत की सारी हदें, एनकाउंटर में गिरफ्तार

कानपुर का रहने वाला है सुशोभित 

गिरफ्तार अभियुक्त शोभित राजपूत की उम्र करीब 29 वर्ष है। वह कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के राजीव विहार का निवासी है। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस अब अन्य फरार अभियुक्तों की भी तलाश कर रही है, जिनमें कानपुर निवासी एक अभियुक्त दीपांशु शर्मा पहले से नामजद है, जबकि अन्य की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।