31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एप्पल मैनेजर की हत्या के बाद यूपी पुलिस पर लगा एक ओर गंभीर आरोप, पहले घर से उठाया और फिर मार दी गोली

सेक्टर-62 जयपुरिया चौराहे के पास थाना-58 पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को जांच के लिए रोकने का प्रयास तो बदमशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग का भागने लगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 3 Oct 2018, 9:17 AM IST

police

एप्पल मैनेजर की हत्या के बाद यूपी पुलिस पर लगा एक ओर गंभीर आरोप, पहले घर से उठाया और फिर मार दी गोली

नोएडा. सेक्टर-62 जयपुरिया चौराहे के पास थाना-58 पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को जांच के लिए रोकने का प्रयास तो बदमशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग का भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई एक बदमाश को पैर में गोली लग गयी जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। घायल बदमाश की पहचान लूट की दर्जनों घटनाओं में वाछित चल रहे चोखे के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें: गांधी जयती पर विशेष: बापू को 57 साल बाद भी नहीं मिली छत

नोएडा थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जयपुरिया चौराहे से गिरफ्तार करने का दावा किया हैं, जिसके मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के घायल हो गया हैं। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश की माने तो बुलंदशहर से हापुड़ गया हुआ था। हापुड़ से यह पुलिस वाले पकड़ कर लाई और नोएडा लाकर गोली मार दी।

जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है की थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा एक घायल को जिला अस्पताल में लगा गया हैं जिसके दाहिने पैर में घाव हैं जिसका प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर संबंधित डॉक्टर के लिए रेफर कर दिया गया हैं घायल की उम्र लगभग 30 वर्ष हैं। बदमाश की हालत सामान्य हैं। वहीं एसएसपी डाॅक्टर अजयपाल शमार् ने बताया कि पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान बाइक पर सवार होकर आते हुए २ युवक दिखाइर् दिए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस की गिरफत में आए बदमाश की माने तो उसे पुलिस ने घर से उठाया था।

लखनउ पुलिस ने एप्पल के मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मार दी थी। उस दौरान विवेक की महिला मित्र सना खान भी मौजूद थी।

यह भी पढ़ें: ऐप्पल मैनेजर विवेक हत्याकांड: हत्यारोपी के बचाव में उतरी यूपी पुलिस