
नोएडा।यूपी में एनकाउंटर का दौर जारी है। इसी कड़ी में नॉएडा फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-119 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मामला पर्थला गोलचक्कर के पास एल्डिको अपार्टमेंट के सामने का हैं। जहां चेकिंग करते समय बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। जिसमें एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए नोएडा के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार बदमाश को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। जांच में पता चला है, कि पकड़े गए बदमाश का नाम धीरज कनपुरिया है और वो लूट की आधा दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके है। वहीं इसके पास से पुलिस ने एक मोटरसाईकिल, एक देसी तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किये हैं।