1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive: यमुना एक्सप्रेस वे पर इस शख्स का एेप के जरिए कटा पहला र्इ-चालान

पुलिस के इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे है लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 19 Apr 2018, 5:15 PM IST

yamuna express

नोएडा।अगर आप खुली बड़ी सड़क पर तेज वाहन चलाने के शौंकीन है। तो यमुना एक्सप्रेस वे पर अपने इस शौंक पर ब्रेक लगा लें। नहीं तो आप को अपने इस शौंक को पूरा करने में अच्छा खासा फाइन ही नहीं कुछ दिनों के लिए लाइसेंस तक गवाना पड़ सकता है। जी हां बढ़ते हादसों पर लगाम लगाने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर आेवर स्पीड के चालान कटने शुरु हो गये। इसमें अपने चालान की काॅपी लेने वाले शख्स के चालान की काॅपी को यूपी पुलिस ने अपने ट्वीटर अकाउंटर पर ट्वीट किया है। जिसमें उन्हें पहला र्इ-चालान रिसिव करने वाला पहला अनलकी शख्स बताया है।

यह भी पढ़ें-पाॅश सेक्टर में दो दिन से खड़ी थी आेला कैब लोगों ने देखा तो उड़ गये होश

यमुना एक्सप्रेस वे पर र्इ-चालान काटकर पुलिस ने किया ट्वीट

पिछले कुछ समय से यमुना एक्सप्रेस वे पर आेवर स्पीडिंग को लेकर अधिकारियों ने ठोस कदम उठाने की बात कहीं थी। इस पर अमल करते हुए अधिकारियों ने र्इ-चालान प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसमें पहला चालान 133 की स्पीड से भाग रही एक लग्जरी गाड़ी का जीरो प्वाइंट से नौ किलोमीटर की दूरी पर र्इ-चालान किया गया है। नोएडा पुलिस अधिकारियों ने यह चालान अपने नोएडा पुलिस ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। साथ ही लोगों से तेज स्पीड समेत अन्य यातायात नियमों को पालन करने की गुहार लगार्इ है।

यह भी देखें-VIDEO: दूल्हे ने उठाया एेसा कदम घर से बारात की जगह निकली...

नोएडा पुलिस ने ट्वीट कर लिखा ये

नोएडा पुलिस ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक चालान का फाेटो शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि ये पहले अनलकी शख्स है। जिन्होंने पहले र्इ-चालान की रिसीप्ट प्राप्त की है। पुलिस ने ट्वीट में कार की स्पीड से लेकर चालान कटने का फाइन भी लिखा गया है। साथ ही बताया है कि यह चालान रिकाॅर्ड में रखा गया है। साथ ही यह रिकाॅर्ड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के साथ भी शेयर किया है। वहीं अधिकारियों ने इसमें सभी लोगों से यातायात नियम न तोड़ने की गुहार लगार्इ है। नोएडा पुलिस के इस ट्वीट पर कर्इ सौ लोगों ने रियेक्ट किया है।