8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस ‘कनॉट प्लेस’ को इस वजह से 3 दिन तक रखा जाएगा बंद, जानिये कितने का होगा नुकसान

यूपी के कनॉट प्लेस के नाम से मशहूर नोएडा सेक्टर-18 मार्केट को व्यापरियों ने 3 दिन तक बंद रखने का किया ऐलान

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Jul 06, 2018

Noida

यूपी के इस 'कनॉट प्लेस' को इस वजह से 3 दिन तक रखा जाएगा बंद, जानिये कितने का होगा नुकसान

नोएडा. यूपी के कनॉट प्लेस के नाम से मशहूर नोएडा सेक्टर-18 मार्केट को व्यापरियों ने 3 दिन तक बंद रखने का ऐलान कर दिया है। विशेषज्ञों की मानें तो इससे करीब 800 करोड़ रुपये के कारोबार को नुकसान होगा। 7 से 9 जुलाई तक बुलाए गए इस बंद से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि सेक्टर-18 में करीब एक हजार दुकान और बड़े शोरूम हैं। यहां मोबाइल मार्केट के अलावा ज्वेलरी शॉप, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की शॉप, गारमेंट कंपनियों के शोरूम, कंप्यूटर का होलसेल मार्केट, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट, स्पा, पार्लर, जिम, सीए ऑफिस, प्रॉपर्टी डीलरों के अलावा कई अन्य प्रोफेशनल के कार्यालय हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस मार्केट में रोजाना 250 से 300 करोड़ रुपये का कारोबार होता है।

नवाबजादे हैदर अली का आरोप, कहा- आजम खान ने राम मंदिर के ऊपर बनाया बंगला

दरअसल, लम्बे समय से अपनी मांगों लेकर आवाज उठा रहे नोएडा सेक्टर-18 के व्यापारियों ने अब मुखर हो उठे हैं। बता दें कि नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-18 मार्केट के लिए नई पार्किंग नीति लागू की है, जिसे लेकर यहां के व्यापारियों में खासा रोष है। प्राधिकरण की नई नीति के तहत मल्टीलेवल पार्किंग में जहां 20 रुपये प्रतिघंटा और इसके बाद 10 रुपये प्रति घंटा की दर से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। वहीं सड़कों पर पार्किंग के रूप में भी मोटी रकम वसूली जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि यह बहुत ज्यादा है। इस कारण मार्केट में ग्राहकों का आना लगातार कम हो रहा है।

एमबीबीएस की छात्रा ने पहले दी मिस कॉल और ले गई कई होटलों में, फिर बुजुर्ग अधिकारी के साथ कर दिया यह कांड

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि नई पार्किंग नीति से व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सेक्टर-18 मार्केट में खरीदार नहीं आने से दुकानदार अब पलायन करने को मजबूर हैं, लेकिन प्राधिकरण उनकी सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए उन्होंने बैठक कर सेक्टर-18 मार्केट को 3 दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया है। साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से मिलकर इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी एक पत्र लिखा गया है, ताकि फिर से मार्केट में पहले की तरह रौनक लौटे।

पुलिस ने एनकाउंटर में 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, बाल-बाल बचे कोतवाल

एसोसिएशन ने की यह मांग

सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन की मांग है कि पार्किंग शुल्क को कम किया जाए। नोएडा प्राधिकरण की नई पार्किंग नीति को निरस्त करते हुए मल्टिलेवल पार्किंग के रेट 10 रुपये प्रतिदिन या ज्यादा से ज्यादा 20 रुपये किया जाए। वहीं सड़क पर चार पहिया वाहनों की पार्किंग को पहले 6 घंटे के लिए 20 रुपये, उसके बाद प्रति घंटे के 10 रुपये और अधिकतम 60 रुपये किया जाए। वहीं, दोपहिया के पहले 6 घंटे के 10 रुपये, उसके बाद 5 रुपये प्रति घंटे और अधिकतम 30 रुपये लिया जाए। इसी तरह से मल्टिलेवल पार्किंग की दर को भी कम किया जाए। चार पहिया वाहनों के पहले 6 घंटे के 20 और अधिकतम 40 रुपये लिए जाएं। दोपहिया वाहनों का पहले 6 घंटे का शुल्क 10 रुपये और अधिकतम 20 रुपये लिया जाए। इसके साथ ही सेक्टर-18 के दुकान मालिकों और स्टाफ के लिए पार्किंग को नि:शुल्क किया जाए।

गाजियाबाद में चेन स्नेचिंग लाईव, देखें वीडियो-