25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida Traffic: शाम 6:30 से रात 8:30 बजे के बीच नोएडा में नहीं दिखेंगी प्राइवेट बसें, जानिए क्यों आया ये आदेश

Noida Traffic: आज यानी 9 अगस्त के बाद से नोएडा में शाम 6:30 से रात 8:30 बजे के बीच प्राइवेट बसें नहीं दिखाई देंगी। नोएडा डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने आज यानी शुक्रवार को नोएडा में बस संचालकों के साथ मीटिंग की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 9 Aug 2024, 5:43 PM IST

Noida-Traffic

Noida Traffic: नोएडा ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए नई पहल की है। अब प्राइवेट बस दिल्ली से नोएडा एक्सप्रेसवे वाले पीक आवर्स रूटों पर नहीं चलेंगी। उन्होंने डबल डेकर बस और अन्य बसों को हिदायत दी।

पीक आवर्स रूटों पर नहीं चलेंगी प्राइवेट बसें

नोएडा डीसीपी यातायात ने शुक्रवार को बस संचालकों के साथ मीटिंग में डबल डेकर बस और अन्य बसों को हिदायत दी है। अब प्राइवेट बस दिल्ली से नोएडा एक्सप्रेसवे वाले रूटों पर पीक आवर्स 6:30 शाम से 8:30 तक नहीं चलेंगी। इस दौरान कोई भी बस संचालित हुई तो तुरंत एक्शन लेते हुए बस सील की जाएगी।

साथ ही नोएडा डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने सभी बसों के फिटनेस परमिट कागज पूरे रखने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि नोएडा में अब ओवरलोडिंग बसें नहीं चलेंगी साथ ही जाम की समस्याओं को लेकर बैरिकेडिंग और कुछ यूटर्न पर भी बदलाव किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ मिलकर पड़ोसन ने की थी वृद्धा की हत्या, 16 हजार रुपये वाली बात पर हैरान रह गए पुलिस अधिकारी

बिना परमिट के न किया जाए बसों का संचालन

नोएडा में चलने वाली सामान्य बस और स्लीपर बस के मानकों के विरुद्ध नहीं होना चाहिए। बस के लिए निर्धारित बॉडी कोड का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये भी कहा गया कि बस का वाइपर ठीक होना चाहिए। यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए बस संचालक बस की लंबाई और चौड़ाई बढ़ा देते हैं। अब बस संचालकों को कहा गया है कि बस की लंबाई और चौड़ाई ना बढ़ाई जाय। बिना परमिट, बिना फिटनेस के बस संचालन पर कार्रवाई की जाएगी।