4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमुना एक्सप्रेसवे व सीतापुर पर टोल टैक्स एक सितम्बर से महंगा, पर इन वाहनों को दी गई छूट

Yamuna Expressway यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक सितम्बर से टोल टैक्स महंगा हो गया है। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल पर रेट बढ़ाए गए हैं। टोल टैक्स के रेट में अधिकतम करीब 170 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।

2 min read
Google source verification
यमुना एक्सप्रेसवे व सीतापुर पर टोल टैक्स एक सितम्बर से महंगा, पर इन वाहनों को दी गई छूट

यमुना एक्सप्रेसवे व सीतापुर पर टोल टैक्स एक सितम्बर से महंगा, पर इन वाहनों को दी गई छूट

Yamuna Expressway Toll tax यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक सितम्बर से टोल टैक्स महंगा हो गया है। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल पर रेट बढ़ाए गए हैं। टोल टैक्स के रेट में अधिकतम करीब 170 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक कार से सफर करने वालों को अब 16.50 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। बस-ट्रक को 90.75 रुपए और बड़े व्यवसायिक वाहनों को 170 रुपए टोल टैक्स देना होगा। पहली सितंबर से बढ़ी टोल दरें लागू हो गईं हैं। बीते 3 साल से जेपी इंफ्राटेक कंपनी ने टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। आखिरी बार साल 2018 में टोल टैक्स बढ़ाए गए थे। कुछ वाहन चालकों के लिए खुशखबर भी है। तीन तरह वाहनों को नए टोल टैक्स से छूट प्रदान की गई है।

सुरक्षा उपायों पर 130 करोड़ रुपए हुए खर्च - अरुणवीर सिंह

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि, यमुना एक्सप्रेस-वे प्रबंधन ने सुरक्षा उपायों पर काम कर लिया है। इस पर 130 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुआ है। सुरक्षा मानकों के लिए किए गए कार्य में हुए खर्च कसे देखते हुए यमुना अथॉरिटी ने टोल रेट बढ़ाए हैं। बुधवार को यमुना अथॉरिटी की 74वीं बोर्ड बैठक में टोल रेट बढ़ाने पर मुहर लगा दी गई थी। कोर्ट दिशा निर्देशों के अनुसार एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा को लेकर 22 काम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -Weather Updates : मौसम विभाग का यूपी में 1-7 सितम्बर तक झमाझम बारिश का अलर्ट, मॉनसून एक बार फिर सक्रिय

ये तीन वाहन टोल टैक्स से मुक्त

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी की एक तरफ यात्रा करने के लिए कार चालक को 415 रुपए की जगह 437 रुपए टोल टैक्स देना होगा। हल्के मालवाहक वाहन को 635 की जगह 684 रुपए, सिक्स एक्सल वाहन को 1295 की जगह 1394 रुपए व अत्यअधिक भारी वाहन को 2250 की जगह 2729 रुपए टोल टैक्स अदा करना होगा। टोल टैक्स के नए रेट से टू, थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर को फ्री रखा गया है।

यह भी पढ़ें -School Holidays in September 2022 : सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें

सीतापुर रोड पर नई टोल दरें लागू

सीतापुर हाईवे पर स्थित इटौंजा और खैराबाद टोल प्लाजा पर 31 अगस्त की आधी रात से टोल टैक्स की बढ़ी दरें प्रभावी होंगी। इसमें 5 से लेकर 40 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। इसमें निजी छोटे चार पहिया वाहन पर एक तरफ का 45 रुपए की जगह 50 रुपए टोल लिया जाएगा। दोनों तरफ में 65 की जगह 75 रुपए देना होगा। इसी तरह हल्के वाहन और मिनी बस आदि से एक तरफ का 75 रुपए की जगह 85 रुपए शुल्क और दोनों तरफ के लिए 115 रुपए की जगह 130 रुपए लिए जाएंगे। ट्रक और बस को अब 155 रुपए की जगह 175 रुपए देने होंगे। दोनों तरफ के लिए 230 की जगह 260 रुपए लिए जाएंगे। भारी वाहनों को एक ओर का 370 और दोनों तरफ के लिए 555 रुपए का भुगतान करना होगा।

Story Loader