
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया बेहतरीन कार्य तो इस अवार्ड से किए गए सम्मानित, जमकर हो रही तारीफ
नोएडा। केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस जहां विपक्षी पार्टी लगातार सरकार का विरोध कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकार के कार्यों को सराहा भी जा रहा है। इस सबके बीच उत्तर प्रदेश के शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा शहर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जलाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल को नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने सम्मानित किया।
नोवरा के अध्यक्ष रंजन तोमर ने बताया कि गोपाल कृष्ण अग्रवाल अपने राजनीतिक कद के कारण लगातार कई तरह के सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। देश में जल संरक्षण की जरूरत समझते हुए एवं आम जनता को मुफ्त पीने योग्य जल प्रदान करने से उद्देश्य से उन्होंने 2012 में जलाधिकार फाउंडेशन बनाई। इस संस्था के माध्यम से वह लगातार देशव्यापी मुहीम चला रहे हैं। इसके साथ ही पुराने जलस्रोतों का पुनरुद्धार, उनकी सफाई आदि पर भी संस्था लगातार कार्य कर रही है। जो कि तारीफ योग्य कार्य है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर रोहताश चौधरी को भी नोवरा द्वारा देश का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया है। इस दौरान संस्था से अध्यक्ष रंजन तोमर, उपाध्यक्ष अजय चौहान, महासचिव पुनीत राणा एवं मोरना से अधिवक्ता राजकुमार उपस्थित रहे।
Published on:
20 Aug 2019 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
