गौरतलब है कि विभिन्न मांगों को लेकर प्राधिकरण अस्थाई कर्मचारी संघ के बैनर तले करीब 46०० कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्राधिकरण के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर ताला बंदी कर दी थी। साथ ही सेक्टर-०5 स्थित कार्यालय में धरना जारी रखा। दो दिनों तक परियोजना अभियंताओं द्वारा बातचीत का परिणाम भी शून्य निकला। जिसके बाद कर्मचारियों ने मंगलवार को बिजली, पानी व साफ-सफाई की सभी सेवाओं को बंद करने की चेतावनी दी थी। फिलहाल शनिवार को दोहपर बाद एसीईओ के साथ विशेषाकार्यधिकारी के साथ वरिष्ठ परियोजना अभियंता का एक दल कर्मचारियों से बात करने के लिए पहुंचा। बातचीत के दौरान एसीईओ ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया दो माह के अंदर आप सभी को प्राधिकरण से सीधे जोड़ दिया जाएगा। इसका एक आदेश तैयार लखनऊ मुख्यालय भेजा जाएगा। ताकि पूरा कार्य काजगी रूप से पक्का हो। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेते हुए प्राधिकरण कार्यालयों पर लगे सभी तालों को खोल दिया।