5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश का कहर, स्कूल की निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक की मौत, 2 घायल

Highlights . नोएडा के बारिश की वजह से छिजारसी गांव स्थित निर्माणाधीन स्कूल की गिरी दीवार . 14 वर्षीय एक किशोर की दबने से हुई मौत . पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवतियां किया रेस्कयू  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 7 Mar 2020, 1:28 PM IST

ghar.png

नोएडा। बारिश की वजह से सेक्टर 65 स्थित छिजारसी में एक निर्माणाधीन स्कूल की चाहरदीवारी का हिस्सा पास में बनी झुग्गी पर गिर गया। हादसे में 14 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना फेज-3 कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बदायूं निवासी जानकी परिवार के साथ छिजारसी गांव स्थित बनी झुग्गी में रहता है। जानकी खेत में सब्जी का काम करते हैं। उनकी झुग्गी के पास में ही एक स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार शाम के समय हो रही बारिश के दौरान स्कूल की चाहरदीवारी का एक हिस्सा गिर गया, जबकि कुछ हिस्सा झुक गया। हादसे में चाहरदीवारी का मलवा पास की झुग्गी पर गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को निकाला। हादसे के दौरान झुग्गी में मौजूद जानकी का 14 वर्षीय बेटा विक्रम व 18 वर्षीय बहन नंदी के अलावा नंदी की सहेली बेबी मलवे में दब गई। घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका उपचार किया जा रहा है।

डीसीपी सेंट्रल जोन-2 हरीशचंद्र ने बताया कि घायल 18 वर्षीय नंदी और बेबी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत डॉक्टर गंभीर बता रहे है। उन्होंने बताया कि हादसे में 14 वर्षीय विक्रम की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: होली से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, करोड़ों रुपये की शराब की बरामद