1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Padma Awards 2020: 1971 और कारगिल युद्ध में शामिल रही महिला को मिलेगा Padma Shree सम्मान

Highlights: -शनिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले Padma Awards 2020 की घोषणा की गई -7 को Padma Vibhushan, 16 को Padma Bhusan और 118 को Padma Shree से सम्मानित किया जाएगा -इस बार नोएडा के दो ऐसे चेहरे इस लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification
imgonline-com-ua-twotoone-s8cxm50wkqchv.jpg

नोएडा। केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2020) की घोषणा की गई। इस वर्ष सात हस्तियों को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), 16 को पद्म भूषण (Padma Bhusan) और 118 लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पद्मश्री (Padma Shree) से सम्मानित किया जाएगा। इस बार नोएडा के दो ऐसे चेहरे इस लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर दिखा युवाओं में जोश, Video

ग्रटेर नोएडा के अल्फा-1 में रहने वालीं देश की पहली एयर मार्शल डॉ. पद्मावती बंदोपाध्याय (dr padmavathy bandopadhyay) को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 4 नवंबर 1944 को मद्रास में जन्मी पद्मावती ने 1968 से 2005 तक इंडियन एयर फोर्स में रहकर देश की सेवा की। इतना ही नहीं, वह 1971 और कारगिल युद्ध में भी हिस्सा ले चुकी हैं। डॉ. पद्मावती को विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और राष्ट्रपति से सम्मान पदक भी मिल चुका है। 2014 में लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स ने उन्हें वुमन ऑफ द ईयर के लिए चुना था।

यह भी पढ़ें: UP Police की पहल से एक साथ आ गए भाजपा और सपा नेता, मुसलमानों ने किया शानदार स्वागत, देखें वीडियो

वहीं नोएडा के सेक्टर 132 में रहने वाले संजीव बिखचंदानी (sanjeev bikhchandani) को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। वह एक नामी जॉब पोर्टल के संस्थापक हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में पढ़ाई की और फिर एक एमएनसी में नौकरी की। इसके बाद उन्होंने 1997 में सर्वेंट क्वॉर्टर से खुद की एक वेबसाइट शुरू की।

Story Loader