13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika News @ 6pm: अचानक ताश के पत्तों की तरह बिखर गया दो मंजिला मकान,एक Click में पढ़ें पूरी खबर

मुख्य बातें दो मंजिला मकान गिरने से बच्चे की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर स्कूटी से बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे थे एजेंसी कर्मचारी, बदमाशों ने बनाया निशाना कार में बैठते ही अचानक ट्रीगर दबने से चली गोली पूर्व प्रधान की मौत वाटर वेंडर को बस ने मारी टक्कर मौत

3 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Jun 18, 2019

bulletin

Patrika News @ 6pm: अचानक ताश के पत्तों की तरह बिखर गया दो मंजिला मकान,एक Click में पढ़ें पूरी खबर

नाेएडा। पत्रिका बुलेटिन में अब तक की वेस्ट यूपी की बड़ी और ट्रेडिंग खबरों को एक क्लिक में पढ़ सकते है। इनमें पहली खबर शामली से है। जहां मंगलवार सुबह दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इसमें एक छह वर्षीय मासूम की दबकर मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। वहीं घर में मौजूद सभी बड़े लोग समय से बाहर निकलने पर बच गये। दूसरी खबर नोएडा से है। जहां दिनदहाड़े तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने सिक्रेट एजेंसी के सेल्समैन की स्कूटी में टक्कर मारकर मारपीट की और साढ़े ग्यारह लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। तीसरी खबर मुजफ्फरनगर से है। यहां गांव के पूर्व प्रधान की अपनी ही बंदूक का ट्रीगर दबने से चली गोली लगने से मौत हो गई। चौथी खबर भी नोएडा से है। यहां तेजरफ्तार बस ने वाटर वेंडर को टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यहां एक अन्य हादसे में भी शख्स को अपनी जान गवानी पड़ी।

अचानक भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान तो चारो तरफ मची चीख पुकार, बच्चे की मौत- देखें वीडियो

अचानक भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान तो चारो तरफ मची चीख पुकार, एक बच्चे की मौत- देखें वीडियो

यूपी क शामली स्थित थाना भवन क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे अचानक ही दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। इस पर चारों तरफ चीख पुकार मच गई। घर में मौजूद लोगों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। वहीं मकान के अंदर दो बच्चे दब गये। शोर और चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस का दी। इसके साथ ही मलबे से बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक छह वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही जिले के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है।

Video: सिगरेट एजेंसी संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एेसे लूटे 11.56लाख, मचा हड़कंप

सिगरेट एजेंसी संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ऐसे लूटे 11.56 लाख, मचा हड़कंप

पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को दिनदहाड़े एक सिगरेट एजेंसी के सेल्समैन और अकाउंटेंट से बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 11लाख56 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पीडि़त जब तक कुछ समझ पाते बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गये। सूचना मिलते ही सेक्टर-20की पुलिस के साथ ही आला अफसर भी मौके पहुंच गये। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है की बदमाशों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

कार में बैठ रहे पूर्व प्रधान की अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से ऐसे चली गोली, मौके पर ही हुआ यह हाल- देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर जिले के गांव खरड़ में उस समय कोहराम मच गया। जब एक पूर्व प्रधान की अचानक लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से मौत हो गई। प्रधान की बंदूक उसकी कार में रखी थी और वह जैसे ही कार में बैठने लगा, तो अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली पूर्व प्रधान के सिर में जा लगी। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

तेज रफ्तार के कहर ने लील ली 2 लोगों की जान, ट्रैक्टर में फंसा युवक

तेज रफ्तार के कहर ने लील ली 2 लोगों की जान, बस ने मारी टक्कर

नोएडा में अलग-अलग दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। थाना 39 क्षेत्र के सेक्टर 105 में सड़क किनारे लोगों की प्यास बुझाने वाले वाटर वेंडर को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वाटर वेंडर राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा थाना 58 क्षेत्र के सेक्टर 57 में हुआ। यहां एक बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।