2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में बढ़ा बवाल, अर्धनग्न होकर सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

विरोध के बावजूद नोएडा में डंपिंग ग्राउंड का काम जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 9 Jun 2018, 9:23 AM IST

noida

नोएडा में बढ़ा बवाल, अर्धनग्न होकर सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

नोएडा।नोएडा में डंपिंग ग्राउंड को लेकर बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। इलाके के रहने वाले लोग डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे हैं। एक बार फिर सैकड़ों लोगों ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रर्दशन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कुछ दिन पहले विरोध को लेकर गिरफ्तार किए लोगों की रिहाई और डंपिंग ग्राउंड को सेक्टर 123 से हटाकर दूसरी जगह बनाे जाने की मांग की। हालाकि प्रशासन ने विरोध के बावजूद डंपिंग ग्राउंड का काम शुरू करवा दिया है।

ये भी पढ़ें : आज इन राशि वालाें के लिए बन रहे धन लाभ के याेग, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे साथ में जानिए आज का पंचाग भी

नोएडा के सेक्टर-123 में कूड़ा डालने को लेकर प्रदर्शन तेज हो गया। डंपिंग ग्राउंड के विरोध में आज सैकड़ो सेक्टर 123 में प्राधिकरण के खिलाफ अर्धनग्न होकर विरोध प्रर्दशन करते हुए रैली निकाली। विरोध कर रहे लोगों ने सेक्टर 123 में प्राधिकरण के द्वारा बनाये जा रहे डंपिंग ग्राउंड को हटाने के साथ-साथ जेल में बंद 26 लोग डंपिंग ग्राउंड के विरोध में गिरफ्तार लोगो की रिहाई की मांग को को लेकर निकली गई। दरअसल 4 जून को विरोध कर रहे 50 लोगों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसमे 26 लोगों को जेल भेज दिया गया था। इसके बाद से ही लगातार तमाम संगठन सड़क पर उतर कर विरोध जाहिर कर चुके है।

ये भी पढ़ें : गोकशी करने के लिए कुख्यात इस बदमाश पर रखा गया था इनाम, जानिए कितने मुकदमें दर्ज हैं

डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे लोगो का कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाया। वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है सेक्टर-123 में गड्ढा खुदने तक सेक्टर-54 में ही कूड़ा फेंका जाएगा। अभी यहां दो-तीन दिन और खुदाई का काम होगा। इसके बाद कूड़ा फेंकने का स्थान बदल दिया जाएगा। सेक्टर-54 में कूड़ा फेंके जाने के खिलाफ विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए ने एनजीटी का दरवाजा खटखटाया। एनजीटी ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए 29 मई को 10 दिन में यहां कूड़ा फेंकने से मना कर दिया। मास्टर प्लान के अनुसार नियमानुसार बनाए गए डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकने का आदेश दिया। प्राधिकरण के मास्टर प्लान के अनुसार सेक्टर-123 में डंपिंग ग्राउंड निर्धारित है। ऐसे में प्राधिकरण ने इसी सेक्टर में कूड़ा डालने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें : घर में शौचालय तो है लेकिन किस काम के लिए होता है इस्तेमाल, जानकर रह जाएंगे हैरान