4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Noida : गाजियाबाद के बाद नोएडा में पालतू कुत्ते ने लिफ्ट में युवक पर किया अटैक, वीडियो वायरल

Pet Dog Attack in Lift : गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में पालतू कुत्ते के अटैक का वीडियो वायरल हुआ है। मामला नोएडा सेक्टर-75 एपेक्स एथेना सोसायटी का है। जहां एक पालतू कुत्ते ने लिफ्ट में युवकों पर अटैक कर दिया। घायल युवक दहशत मारे लिफ्ट में ही गिर गया।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Sep 07, 2022

pet-dog-attack-on-young-man-in-the-lift-in-noida-after-ghaziabad-case.jpg

Pet Dog Attack in Lift : नोएडा में पालतू और आवारा कुत्ते इन दिनो आतंक का पर्याय बन हुए हैं। सेक्टर और सोसायटियों की सड़कों पर कुत्तों की दहशत से पूरा शहर त्रस्त है। अब तो लिफ्ट में भी आए दिन खूंखार कुत्ते लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला नोएडा सेक्टर-75 एपेक्स एथेना सोसायटी का है। जहां एक पालतू कुत्ते ने लिफ्ट में युवकों पर अटैक कर दिया। घायल युवक दहशत मारे लिफ्ट में ही गिर गया। इस मामले में सोसायटी वासियों का कहना है बिल्डर, प्रशासन पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो नोएडा सेक्टर-75 एपेक्स एथेना सोसायटी का है। जहां एक युवक कुत्ते को लिफ्ट में लेकर जा रहा है। वहीं लिफ्ट में एक अन्य युवक भी मौजूद है। जब युवक कुत्ते के साथ अपने फ्लोर पर पहुंचता है तो कुत्ते के साथ बाहर निकलने लगता है। उसी समय कुत्ता पलट कर युवक पर अटैक करके घायल कर देता है और युवक दहशत में लिफ्ट में ही गिर जाता है। वहीं युवक कुत्ते के साथ चुपचाप चला जाता है। बता दें कि दो दिन पहले गाजियाबाद के राजनगर में भी ऐसी ही घटना घटी थी। लिफ्ट में महिला के पालतू कुत्ते एक बच्चे पर अटैक कर दिया था।

यह भी पढ़ें -कोर्ट ने पति को सुनाई ऐसी खौफनाक सजा, फैसला सुनते ही बेहोश हुई पत्नी ने सदमे में तोड़ा दम

बच्चों ने घरों से बाहर निकलना किया बंद

बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आधा दर्जन से ज्यादा लोग कुत्ते के हमलों का शिकार हो चुके हैं। यहां आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर है कि शाम ढलते ही लोग घरों से निकलना बंद कर देते हैं। बच्चे खेलने के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी मनीष कुमार का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी से भी बात की गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकाल पाया है।

यह भी पढ़ें - लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा, मूक खड़ी देखती रही मालकिन

इन सोसायटी के लोग खौफजदा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इकोविलेज, स्टेलर जीवन, लारेजिडेसिया, पामओलंपिया, गौर सिटी समेत ग्रेनो के अल्फा, बीटा, गामा, सिग्मा, सेक्टर-36, 37 डेल्टा, स्वणनगरी समेत अन्य सेक्टरों में लगातार लोग कुत्तों के आतंक से खौफजदा हैं। लोगों का आरोप है कि कुत्तों का स्वभाव ही बदल गया है। लोगों को देखते हुए कुत्ते काटने को दौड़ते हैं। गौर सिटी के रेजिडेंस तो कुत्तों की समस्या को लेकर कैंडल मार्च तक निकल चुके हैं।