
नोएडा। Petrol and Diesel Price Today: रविवार 22 अगस्त को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद लोगों को मामूली राहत मिली है। दरअसल, तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए नए रेट के मुताबिक, पेट्रोल 20 पैसे प्रति लीटर और डीजल भी 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इसके साथ ही दिल्ली में आज पेट्रोल 101.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, नोएडा की बात करें तो पेट्रोल 98.92 रुपये और डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर है। उधर, लखनऊ में 98.70 रुपये लीटर पेट्रोल और 89.45 रुपये प्रति लीटर डीजल बिक रहा है।
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| नोएडा | 98.92 | 89.64 |
| लखनऊ | 98.70 | 89.45 |
| आगरा | 98.61 | 89.37 |
| गाज़ियाबाद | 98.83 | 89.59 |
जानकारी के लिए बता दें कि तेल कंपनियों द्वारा प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं। नई दरें सुबह छह बजे से ही लागू हो जाती हैं। पेट्रोल रेट और डीजल के नए रेट तेल कंपनियों द्वारा तय किए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी और भारी भरकम टैक्स की वजह से इस समय देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं।
ऐसे पता करें अपने शहर के दाम
आप अपने शहर का पेट्रोल डीजल का भाव मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसे भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें।
Published on:
22 Aug 2021 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
