5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार ने कम किए थे पेट्रोल में 5 रुपये, फिर बढ़ गई कीमत, अब जानिए क्या है नया रेट

Petrol Price in Noida UP : यूपी में आज का पेट्रोल रेट क्या है पेट्रोल की कीमत 80.27 प्रति लीटर हो गए है।
2 min read
Google source verification
petrol

सरकार ने कम किए थे पेट्रोल में 5 रुपये, फिर बढ़ गई कीमत, अब जानिए क्या है नया रेट

नोएडा. पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों से परेशान आमलोगों को केंद्र सरकार ने राहत दी थी। यूपी में petrol के दाम 5 रुपये घटाए गए थे। लेकिन एक बार फिर से petrol के दामों में इजाफा हो गया है। नई दिल्ली (New delhi petrol price) में Petrol की कीमत में 6 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। नई दिल्ली में पेट्रोल 82.72 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। नोएडा में पेट्रोल (Petrol Price in Noida ) के दाम 80.27 रुपये प्रति लीटर है। 4 अक्टूबर को टैक्स घटाने के बाद में यूपी में पेट्रोल के दाम 79.08 प्रति लीटर हो गए थे।

नोएडा में 4 अक्टूबर से अभी तक 1. 19 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं नई दिल्ली में 53 पैसे के रेट बढ़े है। 4 अक्टूबर को दिल्ली में 81.50 प्रति लीटर पेट्रोल के रेट थे। लगातार रुपये में गिरावट और अर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी भी एक वजह मानी जा रही है। जिसकी वजह से घरेलू तेल कंपनियां पेट्रोल व डीजल के दाम में इजाफा कर रही है। हालाकि अभी केंद्र सरकार ने तल के रेट में कमी लाइर् है। तेल से टैक्स को कम किया गया है। दरअसल में देश में इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम (HPCL) कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट के आधार पर पेट्रोल व डीजल की कीमतें रोजाना रिवाइज करती हैं।

आए दिन बढ़ने वाली petrol आैर Diesel की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों में रोष व्याप्त है। दरअसल में कीमतों को कम करने के लिए कोई खास उपाय नहीं किए जा रहे है। अभी तक केंद्र सरकार पेट्रोल आैर डीजल के दामों को जीएसटी के दायरे में लेकर नहीं आई है। रुपये में सुधार न होने की वजह से अभी और रेट बढ़ सकते है। एक्सपर्ट की माने तोे अर्तराष्ट्रीय बाजार में रुपये की कीमत में सुधार नहीं होता है तो पेट्रोल आैर डीजल के दामों में आैर भी इजाफा हो सकता है।

नोएडा में भाव आज के - petrol-price in Noida Daily Rate List

14/10/2018 80.27