1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक अंधकार मे डूबा आधा शहर, तपती गर्मी में घंटों लोगों ने अधंरे में गुजारी रात, पीने के पानी के लिए तरसते रहे लोग

बिजली घर में आग लगने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के अधिकांश इलाकों में रात भर गायब रही बिजली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 22 May 2018, 10:02 AM IST

fire

अचानक अंधकार मे डूबा आधा शहर, तपती गर्मी में घंटों लोगों ने अधंरे में गुजारी रात, पीने के पानी के लिए तरसते रहे लोग

नोएडा। सरकार भले ही शहरों में 24 घंटे बिजली देने का दावा करे लेकिन हकिकत इसके बिल्कुल उलट है, गर्मी शुरु होते ही बिजली की आंख मिचौली फिर से शुरू हो गई है। सूबे के हाईटेक सिटी नोएडा का भी आलम कुछ ऐसा है कि लोगों को अब अंधरे में रात गुजारनी पड़ रही है। जी हां बीती रात नोएडा- ग्रेटर नोएडा के कई इलाको में 8 से 10 घंटे तक बिजली कटी रही जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : बीजेपी के इस मंत्री ने अखिलेश-मायावती को बताया फ्यूज बल्ब

नोएडा के सेक्टर-129 स्थित बिजली घर के केबल जलने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा का आधा शहर अंधकार में डूब गया। नोएडा एक्सप्रेस-वे के आस-पास स्थित करीब 30 सेक्टरों और 20 गांवों में ब्लैक आउट होने से लोगों पीने के पानी की किल्लत से सबसे अधिक परेशानी हुई। कई इलाकों में आरो वाटर प्लांट बंद होने से सेक्टरों और गांवों में पीने का पानी तक नहीं मिला। हालाकि करीब 8 घंटे बाद 70 प्रतिशत स्थानों पर बिजली की सप्लाई हो पाई। लेकिन 30 प्रतिशत जगहों पर बिजली की सप्लाई आधी राती तक नहीं हुई थी और कर्मचारी जल्द से जल्द सप्लाई करने का प्रयास में लगे रहे।

यह भी पढ़ें : आज है विशेष मंगल वार जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि

दरअसल बिजली घर में बल्ड फीडर में फाल्ट होने से चिंगारी निकली जिससे तारों में आग लग गई। वहीं बिजली घर के आस-पास बड़ी-बड़ी घास होने से आग तेजी से फैल गई, जिसके कारण 30 से अधिक केबल जल गए। इस बिजली घर से शहर के करीब एक तिहाई क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की जाती है। केबल जलने से सेक्टर-100, 93, 108, 45, 42, 43, 110, हाजीपुर, छलेरा, 44, गेझा, फेज दो, सुल्तानपुर, नगला, नंगली, सहित 50 से अधिक सेक्टर और गांवों में बिजली आपूर्ति कम से कम आठ घंटे तक बाधित रहा। विकल्प के रूप में दूसरें बिजली घरों से कुछ-कुछ समय के अंतराल पर बिजली दी गई।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में पुलिस का पहरा, अपनी मर्जी से नहीं घूम सकेंगे बाहर

आग की सूचना के बाद ट्रांसमिशन के निदेशक आरपी दूबे बिजली घर पहुंचे साथ ही प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : पहले पत्नी से किया झगड़ा, फिर उठाया ये कदम की ले गई अब पुलिस