25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीपीएस के हाॅस्टल में दो छात्रों से रैगिंग, सीनियर्स ने पीटकर किया अधमरा

स्कूल के हॉस्टल में रह रहे 12वीं के छात्रों ने की रैगिंग, विरोध करने पर बुरी तरह पीटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sarad Asthana

•

Updated: 10 May 2016, 7:15 PM IST

ragging dps

ragging dps

नोएडा।
नोएडा स्थित नामी स्कूल डीपीएस में 11वीं कक्षा के दो छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां सीनियरों ने स्कूल हॉस्टल में बेरहमी से पिटाई कर छात्र अधमरा कर दिया। वार्डन ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस को दी है।


मूलरूप से ​बुलंदशहर के आवास विकास में रहने वाले लखन रावत कांट्रेक्टर हैं। उन्होंने अपने बेटे यश प्रताप का दाखिला इसी साल नोएडा के डीपीएस स्कूल में कराया था। ग्यारवीं का छात्र यश रविवार को ही स्कूल के हॉस्टल पहुंचा था। अगले ही दिन वह रैगिंग का शिकार हो गया। वहीं दूसरे छात्र का नाम ध्रुव बताया जा रहा है।


रात को सीनियर छात्रों ने की रैगिंग

आरोप है कि सोमवार रात स्कूल के हॉस्टल में रह रहे 12वीं के छात्रों ने यश और ध्रुव की रैगिंग लेनी शुरू कर दी। इस पर यश ने रैगिंग का विरोध कर इसकी जानकारी टीचरों को देने की बात कही। इसके बाद वह रात आठ बजे खाना खाने के लिए निकला। खाना खाने के बाद यश रात करीब साढे़ आठ बजे अपने कमरे में जा रहा था। इसी दौरान 12वीं के 17—18 छात्रों ने उसे घेर लिया। पीड़ित पिता का कहना है कि सभी सीनियर्स ने रैगिंग का विरोध करने को लेकर यश की जमकर पिटाई की। उसको अधमरा कर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे वॉर्डन ने यश को लहूलुहान हालत में पड़ा देख अस्पताल की एंबुलेस बुलाकर उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही स्कूल की तरफ से परिजनों को जानकारी दी गई।


अध्यापक मामला दबाने का कर रहे हैं प्रयास

यश के पिता ने बताया कि वह स्कूल की सूचना पर रात करीब साढे़ दस बजे नोएडा के कैलाश अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने देखा तो उनका बेटा घायल पड़ा था। उसके हाथ पैर, कमर और सिर में गंभीर चोटे हैं। आरोपी छात्रों ने उसे लोहे की राॅड और डंडों से पीटा था। उन्होंने जब ​इसकी शिकायत कॉलेज मैनेजमेंट और अध्यापकों से की, तो उन्होंने उल्टा मामले को दबाने का प्रयास किया।


स्कूल ने एफआईआर कराने से किया मना

छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया, तो उन्हें स्कूल मैनेजमेंट और शिक्षकों ने रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मामले में समझौता कर लिया जाएगा। पुलिस में कंप्लेंट करने से स्कूल की बदनामी होगी।


छह नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ कराई एफआईआर

घायल छात्र के पिता ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर—20 पुलिस को दी। उन्होंने छह नामजद और 11 अज्ञात छात्रों पर बेटे द्वारा रैगिंग का विरोध करने पर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।