2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले मोबाइल पर ऐसे देखिए रेलवे के किचन में कैसे बन रहा है खाना, उसके बाद कीजिए ऑर्डर

अब इस तरह अपने खाने की गुणवत्ता सुधारेगा रेलवे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Jun 2018, 4:11 PM IST

Railway kitchen

पहले मोबाइल पर ऐसे देखिए रेलवे के किचन में कैसे बन रहा है खाना, उसके बाद कीजिए ऑर्डर

नोएडा। अगर आप भी यात्रा के दौरान ट्रेन से सफर करते हैं और लंबी यात्रा के वक्त खाना भी रेलवे की कैंटीन से ही बना हुआ ऑर्डर करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल रेलवे की कैंटीन में बनने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर कई बार गंभीर शिकायतें सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें-कर्नाटक में जयनगर सीट पर जीत के बाद कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने पीएम मोदी को दे दिया ये नया नाम

इसको देखते हुए रेलवे खाने की गुणवत्ता और उसको बनाने वाले रसोइयों पर नजर रखने के लिए यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अब खाना ऑर्डर करने से पहले किचन में बन रहे खाने को देखने की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने इस बनते हुए खाने की लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट पर दिखाने की तैयारी की है। इसका मकसद उन रसोइयों पर नकेल कसना है, जो साफ-सफाई का ख्याल रखे बिना खाना बनाते हैं और यात्रियों को देते हैं।

यह भी पढ़ें-25 जून तक इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, बन रहे हैं ये योग

दरअसल रेलवे के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगले कुछ दिनों में आईआरसीटीसी किचन की लाइव स्ट्रीमिंग आप अपने मोबाइल में देख पाएंगे। इस तरह से जब आप ट्रेन में खाना ऑर्डर करें तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर किचन में लाइव बन रहा खाना देख लें। अगर आप खाना बनने के दौरान साफ-सफाई से संतुष्ट हों तब ही खाना ऑर्डर करें। रेलवे इसके लिए अब किचने में सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है।

यह भी देखें-धूल के गुबार से हर कोई बेहाल

अगर कैमरे में किचन का स्टाफ धांधली करता हुआ पाया जाता है तो आईआरसीटीसी जरूरी कार्रवाई करेगी। इन कैमरों में एक आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस भी लगाया गया है, जो लगातार किचन की साफ-सफाई और खाने की क्वालिटी पर नजर रखेगा। अगर उसे लगा कि कुछ गड़बड़ी हो रही है तो वह फौरन संबंधित अधिकारियों को मेल के जरिए अलर्ट भेज देगा। अभी हाल ही में आईआरसीटीसी ने एक नया ऐप 'Menu on Rails’ लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप रेलवे में ऑर्डर किए जाने वाले खाने की कीमत भी देख सकते हैं। साथ ही इस तरह से रेलवे में खाना देने वाले वेंडरों पर नकेल भी कसी जा सकेगी।