2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब घर बैठे चेक कर सकेंगे खाने का मेन्यू

सफर करने से पहले ही आप ट्रेन में मिलने वाले खाने का मेन्यू कहीं से भी बैठे हुए बस कुछ मिनट में पता कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Jun 2018, 6:21 PM IST

app

मुरादाबाद। ट्रेन में सफर करने वालों के लिए यह खबर खास हो सकती है। दरअसल, अब सफर करने से पहले ही आप ट्रेन में मिलने वाले खाने का मेन्यू कहीं से भी बैठे हुए बस कुछ मिनट में पता कर सकते हैं। इसके लिए रेलवे विभाग द्वारा एक एप लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही अब यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने की पूरी जानकारी लोगों को हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार में जारी हुआ ऐसा नंबर, अगर इस पर कर दी अधिकारियों की शिकायत तो हो जाएगा ट्रांसफर!

इस एप को किया लॉन्च

आईआरसीटीसी द्वारा विकसित किए गए नए मोबाइल एप 'मेन्यू ऑन रेल्स' को सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है। जिसके बाद अब लोग अपने फोन पर ही ट्रेन में मिलने वाले खाने की पूरी जानकारी ले सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस एप के जरिए लोग ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने का पूरा मेन्यू चेक कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में जल्द 180 किमी रफ्तार से चलेगी ऐसी ट्रेन जिसमें आएगा हवाई जहाज जैसा आनंद

चार श्रेणियों में कवर होता है खाना

एप में खाद्य पदार्थों को चार श्रेणियों में कवर किया जाएगा। इसके चलते एप में पेय पदार्थ, नाश्ता, भोजन और कोई विशिष्ट खाद्य पदार्थ शामिल किया गया है। इस पर चाय, कॉफी, जनता खाना, मानक शाकाहारी भोजन (थाली), मानक मांसाहारी भोजन (थाली), मानक शाकाहारी भोजन (पुलाव या कैसरोल) और मानक मांसाहारी भोजन (पुलाव या कैसरोल), बोतलबंद पेयजल, जैसे मानक खाद्य पदार्थो की दरों की जानकारी ट्रेन और स्टेशन दोनों के लिए ही किया जाता है।

96 वस्तुओं की सूची शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस एप में 96 वस्तुओं की सूची को शामिल किया गया है। जिसमें विशिष्ट खाद्य पदार्थो में नास्ता, हल्का भोजन, कॉम्बो भोजन, जैन फूड, मांसाहारी भोजन, मिठाइयों, मधुमेह वाले खाद्य पदार्थो आदि की श्रेणियों को शामिल किया गया है। ये मोबाइल एप राजधानी/शताब्दी/दुरंतो समूह की सभी ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने के मेन्यू के बारे में जानकारी देता है।

यह भी पढ़ें : गैस सिलेंडर पर ऐसे मिलता है 50 लाख का मुफ्त इंश्योरेंस, बाकि इन चार और चीजों पर मिलेगा फ्री कवर

एप से लोगों को मिलेगा फायदा

मुरादाबाद के रहने वाले जय प्रकाश का कहना है कि रेलवे द्वारा लॉन्च किए गए इस एप की मदद से अब खाने का मेन्यू आसानी से पता चल सकेगा। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति अपने फोन में ही देख पाएगा कि किस ट्रेन में क्या खाना दिया जाता है।