
NCR में बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम हुआ Cool, मॉनसून से पहले इन शहरों में अभी और होगी बारिश
नोएडा। सोमवार को देर रात पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मंगलवार की सुबह भी हल्कि बारिश की बूंदों के साथ ही ठंडी हवाएं लोगों को राहत पहुंचा रहा हैं। हालाकि एनसीआर ( NCR ) में अभी मासून नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग इसे प्री मॉनसून ( Pre monsoon ) बारिश मान रहा है।
दरअसल पिछले कई दिनों से आसमान में घुमड़ते काले बादल ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी थी। लेकिन दो दिनों से बादलों की आवाजाही के बाद रात में हुई झमाझम बारिश ने तापमान के नीचे पहुंचा दिया। जिससे लोगों को राहत की सांस मिली। जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ था वहीं बारिश के बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मंगलवार की सुबह भी बादल छाए रहे औऱ हल्की हवाएं भी चलती रहीं। जबकि तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गई है। मौसम विभाग ने भी अगले तीन-चार दिनों तक एनसीआर में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जतई है साथ ही पारा 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है। लेकिन देश के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्मी का पारा चढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लू की स्थिति बरकरार रहने का अनुमान है जबकि शेष इलाकों में जगह-जगह धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना है।
वहीं बात करें प्री मॉनसून से हुई बारिश की किसानों और खेती पर पड़ने वाले असर की तो, इन दिनों होने वाले बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। धान की बिजाई होने वाली है। सब्जी की फसलों के लिए बारिश लाभदायक है। कृषि वैज्ञानिकों की मान ने तो बारिश होने से गर्मी से तो राहत मिली है साथ यह फसलों के लिए भी लाभदायक है।
Published on:
18 Jun 2019 09:03 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
